उत्तर प्रदेश

बिग ब्रेकिंग(उत्तराखंड)भारी बरसात और अतिवृष्टि को लेकर इस जनपद में एक दिन का अवकाश.आदेश जारी.

उत्तराखंड में मानसून अपना कडा तेवर दिखाए हुए हैं पर्वती क्षेत्र में हो रही लगातार बरसात के चलते यहां जनजीवन अस्त व्यस्त हैं भारी बरसात एवं मलवा आने के चलते अनेक राजमार्ग बंद है वही उत्तरकाशी जनपद में भारी बरसात को देखते हुए जिला अधिकारी ने शनिवार को 1 दिन का अवकाश घोषित किया है पुरोला में लगातार हो रही अतिवृष्टि के चलते खंड शिक्षा अधिकारी ने इसके आदेश जारी किए हैं।

विकासखंड में अतिवृष्टि के कारण सुरक्षा के मद्देनजर जिलाधिकारी महोदय उत्तरकाशी एवं जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी उत्तरकाशी और उपजिलाधिकारी पुरोला के निर्देशानुसार आज दिनांक 22.7.2023 को विकासखंड के समस्त शासकीय/अशासकीय, प्रारंभिक/माध्यमिक विद्यालयों में अवकाश घोषित किया जाता है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(उत्तराखंड)डीएम का अभिनव प्रयोग.प्रशासन के गलियारों तक पहुँची सीमांत क्षेत्र की बेटियाँ — डीएम भटगांई की दूरदर्शी पहल ।।

खंड शिक्षा अधिकारी पुरोला


उत्तरकाशी 22 जुलाई

देर रात हुई अतिवृष्टि के कारण बड़कोट तहसील के अंतर्गत गंगनानी में भूस्खलन का मलबा आने के कारण उस टूरिस्ट कॉटेज क्षतिग्रस्त हुए हैं और कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय के परिसर मैं भी मलवा मूसा है। इसके साथ ही पुरोला के छाड़ा खंड में भी बादल फटने के कारण भूस्खलन हुआ है भूमि कटाव और कुछ घरों और दुकानों में मलवा घुस गया। घटना की जानकारी मिलते ही तत्काल देर रात प्रशासनिक टीम और एसडीआरएफ के कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया। इन घटनाओं में कोई जनहानि नहीं हुई है। उप जिलाधिकारी पुरोला देवानन्द शर्मा और उपजिलाधिकारी बड़कोट जितेंद्र कुमार पुलिस तथा प्रशासन और एसडीआरएफ की टीमों के साथ मौके पर मौजूद हैं।
देर रात करीब ढाई बजे हुई इन घटनाओं की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी अभिषेक रूहेला ने उप जिलाधिकारी पुरोला और उप जिलाधिकारी बड़कोट को तत्काल समबन्धित विभागों के कर्मियों के साथ मौके पर निरीक्षण करने और प्रभावितों की मदद करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने तत्काल कारवाई करते हुए सभी सेवाओं को सुचारू करने की शुरुआत करने सहित इन घटनाओं मे हुई क्षति का आंकलन कर आख्या प्रस्तुत करने और अनुमन्य राहत राशि का वितरण अविलंब करने की हिदायत भी दी है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर (बागेश्वर) रोमांच चरम पर: रंग-बिरंगे पैराग्लाइडरों से सजा कपकोट का आसमान ।

डुंडा तहसील के अन्तर्गत धौन्तरी गांव के ऊपर भू धंसाव होने से मनीराम बहुगुणा,बुद्धि प्रकाश बहुगुणा कीर्ति प्रसाद बहुगुणा के भवन के अंदर मलवा घुस रखा है । अन्य किसी प्रकार की जन-धन की हानि नही हुई। प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(उत्तराखंड)यहां मंडल मोर्चा अध्यक्षों की हुई नियुक्ति ।।

Ad Ad
To Top