उत्तर प्रदेश

बिग ब्रेकिंग(उत्तराखंड)यहां आईएएस और पीसीएस अधिकारियों के हुए स्थानांतरण.डीएम के भी हुए तबादले……

देहरादून। शासन ने 36 आईएएस, पीसीएस व सचिवालय सेवा के अधिकारियों के दायित्वों में फेरबदल किया है। इनमें 22 आईएएस, 5 पीसीएस और 9 सचिवालय सेवा के अधिकारी शामिल हैं।

तबादला सूची में ऊधमसिंह नगर के जिलाधिकारी युगल किशोर पंत को बदला गया है उनकी जगह उदयराज को जिलाधिकारी ऊधमसिंहनगर बनाया गया है। युगल किशोर पंत की शासन में अपर सचिव पद पर वापसी हो गई है। बाध्य प्रतीक्षा में शामिल राधिका झा को सचिव समाज कल्याण व आयुक्त समाज कल्याण बनाया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(उधमसिंह नगर) महिला किसान.महिला मजदूर के पलायन की चिंता. कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा आत्मनिर्भर बनेगी महिलाएं।।

अपर मुख्य सचिव मनीषा पंवार से परिवहन निगम का प्रभार हटाया गया है। प्रमुख सचिव समाज कल्याण लालरिन लियाना से समाज कल्याण हटाकर उन्हें उत्तराखंड परिवहन निगम का अध्यक्ष का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। बाध्य प्रतीक्षा में चल रही राधिका झा को समाज कल्याण का सचिव एवं आयुक्त समाज कल्याण बनाया गया है।

Ad Ad Ad
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top