उत्तर प्रदेश

बिग ब्रेकिंग-:यूपी चुनाव कांग्रेस ने अपनी पहली सूची की जारी.महिलाओं को भी मिला टिकट .कुछ चर्चित चेहरे भी देखे लिस्ट।।

लखनऊ
फिर तमाम कयासों के बीच कांग्रेस ने यूपी चुनाव के लिए पहली सूची जारी कर दी है। 125 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की गई है। इस सूची में 30 महिलाओं को भी टिकट दिया गया है। इन महिलाओं में प्रियंका ने पिछले दिनों कई मामलों में चर्चित रही महिलाओं को टिकट दिया है। इसमें सबसे अधिक चर्चित नाम उन्नाव रेप कांड मामले में पीड़िता की मां का आ रहा है। प्रियंका गांधी ने आशा सिंह को टिकट देते हुए कहा कि वे अपनी लड़ाई लड़ सकें, इसलिए टिकट दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(रुद्रप्रयाग /उखीमठ) भोले भक्तों के लिए खुशखबरी.मई में खुलेंगे ज्योतिर्लिंग केदारनाथ के कपाट तिथि की हुई घोषणा ।।

कांग्रेस की पहली सूची को जारी करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि आज कांग्रेस यूपी चुनाव के लिए अपनी पहली सूची जारी करने जा रही है। 125 लोगों की पहली सूची में 50 महिलाएं हैं। उन्होंने कहा कि हमारी सूची में जो महिलाएं हैं उनमें से कुछ पत्रकार हैं। कुछ संघर्षशील महिलाएं हैं। सामाजिक कार्यकर्ता हैं। ऐसी भी महिलाएं हैं, जिन्होंने बेहद अत्याचार झेला है। प्रियंका ने कहा कि हमारी पहली सूची में 40 फीसदी महिलाओं और 40 फीसदी युवाओं को टिकट दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  (रेलवे ब्रेकिंग)त्यौहारी सीजन में आई रामनगर बांद्रा एक्सप्रेस ट्रेन की बड़ी खबर. यात्रा से पहले हो अपडेट ।।
To Top