अल्मोड़ा

बिग ब्रेकिंग(उधमसिंह नगर) STF और पुलिस की बड़ी कार्रवाई.भारी मात्रा में अफीम बरामद.एक गिरफ्तार.

उत्तराखंड में नशे के अवैध कारोबार नेटवर्क को ध्वस्त करते हुए
नशा तस्करों के खिलाफ उत्तराखंड एसटीएफ (एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स)की जबरदस्त स्ट्राइक ,भारी व्यवसायिक मात्रा में अफीम की बरामदी ।
एसटीएफ ने किया 03 किलो अफीम के साथ, एक अंतरराज्यीय ड्रग–तस्कर को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है यह इस वर्ष की सबसे बड़ी बरामदगी कर नशे के बड़े नेटवर्क को किया ध्वस्त, पिछले 1 सप्ताह से चल रहा था ड्रग तस्कर एक्टिव के रडार पर।।
उधमसिंह नगर-: उत्तराखंड राज्य में बढ़ते नशे की प्रवृति की रोकथाम हेतु मुख्यमंत्री के उत्तराखंड के ड्रग्स–फ्री देवभूमि अभियान के तहत एवं पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार के दिशा निर्देशन पर एसएसपी एसटीएफ आयुष अग्रवाल द्वारा ड्ग्स डीलरों के खिलाफ चलाए जा रहे बड़े अभियान के तहत सीओ एसटीएफ कुमाऊँ सुमित पांडे एवं प्रभारी निरीक्षक एएनटीएफ पावन स्वरुप के नेतृत्व में ए.एन.टी.एफ टीम(एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स) द्वारा थाना पुल भट्टा टीम के साथ एक ज्वाइंट ऑपरेशन में कल देर रात्रि जनपद उधम सिंह नगर के पुलभट्टा थाना क्षेत्र से एक अंतरराज्यीय ड्रग्स तस्कर राकेश को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से करीब 03 किलो अवैध अफीम बरामद की गयी। गिरफ्तार अभियुक्त ने पूछताछ में बताया गया कि वह बदायूं से अफीम लाकर उत्तराखंड में सप्लाई करता हैं। एसटीएफ की इस कार्रवाई में आरक्षी विरेंद्र चौहान व आरक्षी अमरजीत सिंह की विशेष भूमिका रही।
एसएसपी एसटीएफ आयुष अग्रवाल द्वारा बताया गया कि कल रात्रि एसटीएफ की एएनटीएफ कुमाऊं यूनिट को उत्तर प्रदेश- उत्तराखंड बॉर्डर पर ड्रग की बड़ी डिलीवरी होने का गोपनीय इनपुट प्राप्त हुआ था, जिस पर टीम के द्वारा कार्यवाही करते हुए उत्तर प्रदेश की सीमा से लगे जनपद उधम सिंह नगर के पुलभट्टा थाना क्षेत्र से एक अन्तर्राज्यीय ड्रग तस्कर को गिरफ्तार किया है जिसके कब्जे से भारी व्यावसायिक मात्रा में अफीम की बरामदगी हुयी है। गिरफ्तार अभियुक्त से ड्रग के सम्बन्ध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है उसके आधार पर आगे कार्यवाही की जायेगी। उत्तराखण्ड के ऐसे इलाके जो पड़ोसी उ0प्र0 राज्य की सीमा से लगे हुए हैं वहाँ पर उ0प्र0 के ड्रग माफिया द्वारा ड्रग की सप्लाई जाती है फिर वहाँ से उत्तराखण्ड के छोटे-छोटे ड्रग डीलर उसे पूरे उत्तराखण्ड में सप्लाई करते हैं, इस प्रकार नशे का नेटवर्क चलता रहता है। कल टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है पकड़े गए आरोपी के विरुद्ध एसटीएफ द्वारा थाना पुलभट्टा में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/18 के तहत मुकदमा पंजीकृत कराया गया है। नशे के खिलाफ उत्तराखण्ड एसटीएफ की कार्यवाही जारी रहेगी।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(हल्द्वानी) कुछ गड़बड़ झाला होगा तभी तो मिला इन स्कूलों को नोटिस, यह है पर्चियों के सौदागर।।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, एस.टी.एफ, उत्तराखंड द्वारा अपने ऑफिस नंबर जारी करते हुए जनता से अपील की है कि नशे से दूर रहे। किसी भी प्रकार के लालच में आकर नशा तस्करी न करें। नशा तस्करी करने वालों के खिलाफ कार्यवाही हेतु तत्काल निकटतम पुलिस स्टेशन या एस. टी. एफ उत्तराखंड से संपर्क करें।
एसटीएफ से संपर्क हेतु: 0135 – 2656202
9412029536

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(उत्तराखंड)यहां नगर निगम ने हटाया बड़ा अवैध अतिक्रमण ।।

गिरफ्तार किए गए अभियुक्त का विवरण-
1.राकेश पुत्र मेहताब सिंह निवासी ग्राम ताल गोटिया थाना फरीदपुर जिला बरेली, उत्तर प्रदेश। उम्र 24 वर्ष।

बरामद माल का विवरण-
2 किलो 926 ग्राम अवैध अफीम बरामद

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(देहरादून)वरिष्ठ पत्रकार ध्रुव रौतेला ने उपाध्यक्ष, मीडिया सलाहकार समिति के रूप में संभाला कार्यभार. बताई प्राथमिकताएं ।।

एएनटीएफ कुमायूँ युनिट-
1.उ0नि0 विपिन चन्द्र जोशी

  1. आरक्षी वीरेंद्र सिंह चौहान
  2. आरक्षी अमरजीत सिंह
    4.आरक्षी राजेंद्र सिंह महरा
  3. आरक्षी गुरवंत सिंह

थाना पुलभट्टा पुलिस टीम

  1. उप निरीक्षक दरबान सिंह
  2. अ0उ0नि0 अशोक सिंह
To Top