उत्तराखण्ड

बिग ब्रेकिंग-: दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में दो लोगों की मौत. दो घायल. परिवार में टूटा दुख का पहाड़।।

Ad

देहरादून :
राज्य में पुलिस प्रशासन के द्वारा यातायात व्यवस्था को बेहद चुस्त-दुरुस्त बनाने के प्रयास कुछ लोगों के कारण विफल हो रहे हैं तथा तेज एवं अनियंत्रित गति मौत का कारण बन रहे हैं अब तक ऐसा देखा आ रहा है कि चार पहिया वाहनों की आमने सामने टक्कर होती थी लेकिन युवा पीढ़ी की युवा सोचने इसको एकदम बदल दिया अब अधिकांश घटनाएं दोपहिया वाहनों से हो रही है जो मौत का कारण बनती जा रही है ऐसा ही एक मामला देहरादून के थाना सेलाकुई अंतर्गत शीशमबाड़ा कूड़ा निस्तारण प्लांट के पास का है जहां दो बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में 4 युवक गंभीर रुप से घायल हो गए। चारों को 108 के जरिए दून अस्पताल भिजवाया गया जहां उपचार के दौरान दो युवक की मौत हो गई। दो घायल युवक की हालत में सुधार है।
बताया जाता है कि देर रात एक बाइक पर सवार रोहित पुत्र भगवान सिंह और वीर सिंह पुत्र रामकिशन निवासी ग्राम शेरपुर सहसपुर सेलाकुई की ओर से अपने घर जा रहे थे। हिमगिरि यूनिवर्सिटी के सामने शीशमबाड़ा कूड़ा निस्तारण प्लांट के पास सामने से आ रही बाइक से टक्कर हो गई। इससे एक बाइक पर सवार रोहित, वीर सिंह और दूसरी बाइक पर सवार आकाश पुत्र चंडी प्रसाद निवासी भूड़पुर नयागांव थाना पटेलनगर और अरुण पुत्र गजेंद्र निवासी सिंहनीवाला गंभीर घायल हो गये दोनों बाइक नाले में जा गिरी थी। थानाध्यक्ष मनमोहन सिंह नेगी ने घायल रोहित व वीर सिंह को तत्काल 108 एंबुलेंस की मदद से दून अस्पताल देहरादून भिजवाया। घायल आकाश व अरुण को पुलिस के पहुंचने से पहले ही स्थानीय ग्रामीणों की मदद से अस्पताल पहुंच गए थे। दून अस्पताल में उपचार के दौरान घायल रोहित और वीर सिंह की मौत हो गई। दोनों घायल युवकों की हालत में उपचार के बाद सुधार बताया जा रहा है, युवक किसी प्राइवेट स्कूल में बीए में पढ़ते है इस घटना के बाद तेज गति से चल रहे वाहनों से लोगों में भय व्याप्त है।

To Top