उत्तर प्रदेश

बिग ब्रेकिंग-:उत्तराखंड को मिला सप्लाई चेन मैनेजमैंट और लॉजिस्टिक पुरस्कार…

उत्तराखंड को सप्लाई चेन मैनेजमैंट और लॉजिस्टिक के लिए मिला पुरस्कार

केन्द्रीय भूतल परिवहन मंत्री ने प्रदान किये पुरस्कार

नई दिल्ली में टाइम्स ग्रुप के कार्यक्रम इकोनोमिक टाइम्स सप्लाइ चेन और लॉजिस्टिक समिट में देश में बढ़ते इन्फ्रास्ट्रक्चर और लॉजिस्टिक को लेकर हुई चर्चा में उत्तराखंड को सप्लाई चेन मैनेजमैंट और लॉजिस्टिक के लिए पुरस्कार प्रदान किया गया। दिल्ली के डॉ. भीमराव अंबेडकर इन्टरनेशनल सेंटर में आयोजित कार्यक्रम में यह पुरस्कार केन्द्रीय भूतल परिवहन मंत्री श्री नितिन गडकरी द्वारा प्रदान किये गये।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(कावड़ यात्रा) हल्द्वानी-रुद्रपुर.चोरगलियां- हल्द्वानी. लालकुआं-किच्छा. और यह भी भारी वाहनों के लिए प्रतिबंधित।।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य में लगातार विकास हो रहा है। सड़क परिवहन सुविधाएं भी काफी विकसित हो चुकी हैं। देश में लगातार सड़कें और संसाधन तैयार हो रहे हैं, जो कि सप्लाई चेन में मददगार साबित हो रही हैं। वहीं लॉजिस्टिक के लिहाज से भी नई जगहें और डेस्टिनेशन बन रहे हैं। जिसमें उत्तराखंड भी उद्योग जगत की नजर में है। उत्तराखण्ड बढ़ती सड़कें और यातायात की सुविधा, व्यापार, सप्लाई चेन और लॉजिस्टिक की दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण है। देश के भूतल परिवहन और हाइवे मंत्री के हाथों ये पुरस्कार मिलना राज्य के लिए गौरव की बात है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(देहरादून) उत्तराखंड में रेल परियोजनाओं को लगेंगे पंख. इस बजट से होंगे यह काम रेलमंत्री ने गिनाई प्राथमिकताएं।।

राज्य की ओर से दिल्ली में उत्तराखंड के स्थानिक आयुक्त श्री अजय मिश्रा द्वारा यह पुरस्कार प्राप्त किया गया।

To Top