उत्तराखण्ड

बिग ब्रेकिंग-: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आज परमार्थ निकेतन -ऋषिकेश पहुंचेंगे, गंगा आरती में होंगे शामिल,अधिकारियों ने तैयारियों का लिया जायजा।।

महामहिम राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आज परमार्थ निकेतन -ऋषिकेश पहुंचेंगे

• शायंकाल परमार्थ निकेतन –
गंगा आरती में शामिल होंगे।

• देश- विदेश की महत्त्वपूर्ण हस्तियां समय-समय गंगा आरती में होती रही हैं शामिल: स्वामी चिदानंद मुनि महाराज परमाध्यक्ष परमार्थ निकेतन आश्रम
ऋषिकेश 28 नवंबर।

आज ऋषिकेश के परमार्थ निकतेन में गंगा आरती में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद शामिल होंगे। राष्ट्रपति के कार्यक्रम की सूचना के बाद पौड़ी जिला प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था और अन्य तैयारियों को लेकर अधीनस्थों के साथ कल बैठक की। वहीं राष्ट्रपति के आगमन को लेकर खुफिया विभाग ने भी परमार्थ निकेतन में जाकर जानकारियां जुटाई।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(उत्तराखंड) मैगी के 50 साल पूरे, जारी हुआ स्मारक डाक टिकट ।।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आज शाम को परमार्थ निकेतन में होने गंगा आरती में शामिल होंगे। राष्ट्रपति के आगमन की तैयारियों को शुक्रवार सुबह से वायुसेना के हेलीकॉप्टर ने परमार्थ निकेतन के पास स्थित वेद निकेतन पर घाट पर उतरने की रिहर्सल की। विगत दिनों गढ़वाल कमिश्नर रविनाथ रमन ने राष्ट्रपति के कार्यक्रम के मद्देनजर परमार्थ निकेतन का दौरा किया ब्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिला प्रशासन पौड़ी एवं टिहरी को निर्देशित किया। परमार्थ निकेतन के परमाध्यक्ष स्वामी चिदानंद मुनि महाराज ने बताया कि समय-समय पर परमार्थ निकेतन पहुंचकर देश – विदेश की महत्त्वपूर्ण हस्तियां गंगा मां की आरती में शामिल होकर पुण्य के भागीदार बने है।मां गंगा हमारी सनातन संस्कृति की धरोहर है। देश के राष्ट्रपति के परमार्थ निकेतन आगमन पर अभिनंदन है।

Ad Ad
To Top