उत्तराखण्ड

बिग ब्रेकिंग -:उत्तराखंड कांग्रेस ने अपने प्रत्याशियों की करी घोषणा’ हॉट सीट पर अभी भी संशय बरकरार। (देखे PDF)

New Delhi
उत्तराखंड अल्मोड़ा उत्तरकाशी उधमसिंह-नगर चमोली चम्पावत टिहरी-गढ़वाल देहरादून नैनीताल पिथौरागढ़ पौड़ी-गढ़वाल बागेश्वर रुद्रप्रयाग हरिद्वार राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय मनोरंजन राजनीति खेल शिक्षा स्वास्थ्य क्राइम विज्ञापन संपर्क करें

उत्तराखण्ड53 सीट की घोषणा जरूर परंतु हरीश रावत की सीट का अभी खुलासा नहीं, नैनीताल जनपद की 3 सीटों के साथ-साथ 17 पर फैसला फिलहाल रोका
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में नामांकन शुरू हो जाने के बाद कांग्रेस ने अपने 53 प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी। जारी सूची में हरीश रावत किस सीट से लड़ेंगे इसका उल्लेख अभी तक नहीं किया गया है। वही लालकुआं, रामनगर, कालाढूंगी सहित तमाम विवादित सीटों पर पार्टी हाईकमान ने अभी कोई फैसला नहीं किया है। संभावना व्यक्त की जा रही है आज या कल में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के चुनाव लड़ने वाली सीट का भी फैसला कर लिया जाए पार्टी महासचिव मुकुल वासनिक की ओर से प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की गई। घोषित सूची में पार्टी के सभी नौ सिटिंग विधायकों को जगह दी गई है। खटीमा सीट पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के खिलाफ पार्टी ने भुवन चंद्र कापड़ी को मैदान में उतारा है। पहली सूची में तीन महिलाओं को उम्मीदवार बनाया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  (बड़ी खबर) अब दो पैसेंजर ट्रेन हुई अपग्रेड. चलेगी मेमौ ट्रेन बनकर. यात्रियों को होगा यह फायदा।।

राज्य में आठ जनवरी को चुनाव कार्यक्रम घोषित होने के 14 दिन की लंबी जद्दोजहद के बाद कांग्रेस पार्टी शनिवार देर रात सूची जारी कर पाई है। जबकि इससे पूर्व सत्ताधारी दल भाजपा 20 जनवरी को अपने 59 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर चुकी है। शनिवार को नई दिल्ली स्थित कांग्रेस के 15 गुरुद्वारा रकाबगंज रोड (जीआरजी) में बने वार रूम में पार्टी महासचिव मुकुल वासनिक की ओर से कांग्रेस प्रत्याशियों की सूची जारी की।
घोषित सूची पार्टी प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल श्रीनगर, नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह को उनकी परंपरागत सीट चकराता, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल को जागेश्वर, पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य को बाजपुर तो उनके पुत्र संजीव आर्य को नैनीताल से प्रत्याशी बनाया गया है। इसके अलावा पार्टी की दिग्गज नेता रहीं दिवंगत इंदिरा हृदयेश के पुत्र सुमित हृदयेश को हल्द्वानी से प्रत्याशी बनाया गया है।
इन सिटिंग विधायकों को फिर मिला मौका
केदारनाथ से मनोज रावत, चकराता से प्रीतम सिंह, भगवानपुर से ममता राकेश, पिरान कलियर से फुरकान अहमद, मंगलौर से काजी निजामुद्दीन, धारचूला से हरीश धामी, रानीखेत से करण महरा, जागेश्वर से गोविंद सिंह कुंजवाल, जसपुर से आदेश चौहान के नाम शामिल हैं। इसके अलावा पुरोला सुरक्षित सीट पर विधायक रहे राजकुमार पिछले दिनों भाजपा में शामिल हो चुके हैं। इस सीट पर पार्टी ने भाजपा से कांग्रेस में शामिल हुए मालचंद को को मौका दिया है। जबकि हल्द्वानी में पार्टी की दिग्गज नेता रहीं इंदिरा हृदयेश के निधन के बाद इस पर पार्टी ने उनके पुत्र सुमित हृदयेश पर पर दांव खेला है।

यह भी पढ़ें 👉  दु:खद (उत्तराखंड)सड़क हादसा.पति-पत्नी की मौत. बेटी आईसीयू में ।।

महिलाओं को टिकट देने के मामले में कांग्रेस ने मसूरी से गोदावरी थापली, भगवानपुर से ममता राकेश और रुद्रपुर से मीना शर्मा के नाम शामिल किए हैं। उत्तराखंड में कांग्रेस की प्रचार समिति के अगुवा हरीश रावत महिलाओं के 40 फीसदी प्रतिनिधित्व के सवाल पर ही पहले ही कह चुके हैं कि पार्टी यहां जीत की संभावना वाले उम्मीदवारों को तरजीह देगी।

कांग्रेस के 53 प्रत्याशियों की सूची
सीट और प्रत्याशी का नाम
पुरोला -मालचंद
यमुनोत्री -दीपक बिजल्वाण
गंगोत्री -विजयपाल सिंह सजवाण
बदरीनाथ-राजेंद्र सिंह भंडारी
थराली (अ.जा) -डॉ. जीत राम
कर्णप्रयाग -मुकेश सिंह नेगी
केदारनाथ -मनोज रावत
रुद्रप्रयाग -प्रदीप थपलियाल
घनसाली (अ.जा) -धनीलाल शाह
देवप्रयाग -मंत्री प्रसाद नैथानी
प्रतापनगर -विक्रम सिंह नेगी
धनौल्टी -जोत सिंह बिष्ट
चकराता (अ.ज.जा) – प्रीतम सिंह
विकासनगर -नव प्रभात
सहसपुर -आर्येंद्र शर्मा
धर्मपुर -दिनेश अग्रवाल
रायपुर -हीरा सिंह बिष्ट
राजपुर रोड (अ.जा) -राजकुमार
मसूरी – गोदावरी थापली
हरिद्वार -सतपाल ब्रह्मचारी
बीएचईएल रानीपुर – राजवीर सिंह चौहान
भगवानपुर (अ.जा) – ममता राकेश
पिरान कलियर – मोहमद फुरकान अहमद
मंगलौर -काजी निजामुद्दीन
यमकेश्वर -शैलेंद्र सिंह रावत
पौड़ी (अ.जा) – नवल किशोर
श्रीनगर -गणेश गोदियाल
कोटद्वार -सुरेंद्र सिंह नेगी
धारचूला -हरीश सिंह धामी
डीडीहाट -प्रदीप सिंह
पिथौरागढ़ -मयूख महर
गंगोलीहाट (अ. जा) -खजान चंद्र गुड्डू
कपकोट -ललित मोहन फर्स्वाण
बागेश्वर (अ. जा)- रंजीत दास
द्वारहाट -मदन बिष्ट
रानीखेत -करण महरा
सोमेश्वर (अ.जा)- राजेंद्र बाराकोटी
अल्मोड़ा -मनोज तिवारी
जागेश्वर -गोविंद सिंह कुंजवाल
लोहाघाट -खुशाल सिंह अधिकारी
चंपावत -हेमेश खर्कवाल
भीमताल -दान सिंह भंडारी
नैनीताल (अ.जा) – संजीव आर्य
हल्द्वानी -सुमित हृदयेश
जसपुर – आदेश सिंह चौहान
काशीपुर -नरेंद्र चंद्र सिंह
बाजपुर (अ.जा) – यशपाल आर्य
गदरपुर-प्रेमानंद महाजन
रुद्रपुर -मीना शर्मा
किच्छा -तिलक राज बेहड़
सितारगंज -नवतेज पाल सिंह
नानकमत्ता (अ.ज.जा)- गोपाल सिंह राणा
खटीमा -भुवन चंद्र कापड़ी

To Top