उत्तराखण्ड

बिग ब्रेकिंग- रेलवे ने कई ट्रेनें की रद्द तो.किया समय परिवर्तन.घर से निकलने से पहले अपने को जरूर अपडेट करें.नहीं तो हो सकती है परेशानी ।।

लखनऊ-:. ट्रेन से सफर करने वाले उत्तर प्रदेश के लोगों के लिए बड़ी खबर है. यहां से गुजरने वाली कई ट्रेनों को रद्द तो कई के रास्ते बदल दिए गए हैं. रेलवे के इस कदम की वजह छपरा-बलिया रेलखंड पर मरम्मत कार्य को बताया जा रहा है. पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल में पड़ने वाले छपरा-बलिया रेलखंड (Chhapra-Ballia Rail Line) पर मरम्मत काम शुरू होने जा रहा है. इस दौरान 17 से 25 दिसंबर तक दोहरीकरण का काम चलेगा, जिस कारण कई ट्रेनें कैंसिल, कई मार्ग परिवर्तन और कई ट्रेनें रास्ते में रोककर चलाई जाएंगी.

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(देहरादून) सीएम धामी के गुड गर्वनेंस मॉडल पर आवास और शहरी विकास विभाग में सुधार पर केंद्र से 264 करोड़ प्रोत्साहन राशि की स्वीकृत ।।

उत्तर मध्य रेलवे के सीपीआरओ डॉ. शिवम शर्मा ने बताया कि गाड़ी संख्या 18201 (दुर्ग-नौतनवा एक्‍सप्रेस) अपने प्रारम्भिक स्‍टेशन से 15, 17 और 22 दिसंबर को दुर्ग से कैंसिल रहेगी. गाड़ी संख्या 18202 (नौतनवा-दुर्ग एक्‍सप्रेस) 17, 19 और 24 दिसंबर को नौतनवा से कैंसिल रहेगी. गाड़ी संख्या 12549 (दुर्ग-जम्मू तवी एक्‍सप्रेस) 14 और 21 दिसंबर को दुर्ग से कैंसिल रहेगी. 12550 (जम्मू तवी-दुर्ग एक्‍सप्रेस) 16 एवं 23 दिसंबर को जम्मू तवी से कैंसिल रहेगी. 18203 (दुर्ग-कानपुर सेंट्रल एक्‍सप्रेस) 14, 19 एवं 21 दिसंबर को दुर्ग से कैंसिल
ये ट्रेनें रहेंगी कैंसिल
ट्रेन संख्या 15115 छपरा से दिल्ली, 18 दिसंबर कोट्रेन संख्या 15116 दिल्ली से छपरा, 19 दिसंबर को
ये ट्रेनें बदले रूट से चलेंगी
ट्रेन संख्या 04651 जयनगर से अमृतसर 17, 19 व 24 दिसंबर को बदले मार्ग छपरा-भटनी-मऊ के रास्ते जाएगी.ट्रेन संख्या 04652 अमृतसर से जयनगर 17, 19, 22 व 24 दिसंबर को बदले मार्ग मऊ-भटनी-छपरा के रास्ते आएगी.

यह भी पढ़ें 👉  (Dehradun)मुख्यमंत्री धामी ने फिल्म ‘गोदान’ को उत्तराखंड में टैक्स फ्री करने के निर्देश दिए ll

ये ट्रेनें रोककर चलाई जाएंगी
ट्रेन संख्या 14008 आनंद विहार टर्मिनस से रक्सौल 17 दिसंबर को आधे घंटे, 22 दिसंबर को 45 मिनट व 24 दिसंबर को 20 मिनट रोककर चलाई जाएगी.ट्रेन संख्या 14016 आनंद विहार टर्मिनस से रक्सौल 18 दिसंबर को 25 मिनट और 20 दिसंबर को एक घंटे 20 मिनट रोककर चलाई जाएगी.ट्रेन संख्या 15115 छपरा से दिल्ली 25 दिसंबर को छपरा स्टेशन पर एक घंटा रोककर चलाई जाएगी.

Ad Ad
To Top