उत्तराखण्ड

बिग ब्रेकिंग-: उत्तराखंड के अनिल चौहान को बनाया गया नया चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ,मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी बधाई,कहा उत्तराखंड के लिए गौरव का है दिन ।।

नई दिल्ली
लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) अनिल चौहान अगले चीफ ऑफ डिफेंस स्‍टाफ (CDS) होंगे। सरकार ने बुधवार को उनके नाम पर मुहर लगाई है। बिपिन रावत के निधन के बाद से यह पद खाली था। बिपिन रावत की एक हेलीकॉप्‍टर दुर्घटना में पिछले साल मौत हो गई थी। नए सीडीएस के ऊपर बड़ी जिम्‍मेदारी होगी।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(देहरादून)दून हत्याकांड. दो शूटर गिरफ्तार ।।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान जी (से.नि.) को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) नियुक्त किए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड के सपूत कोचीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ नियुक्त किए जाने पर प्रत्येक उत्तराखण्डवासी गौरान्वित है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि “हमें पूर्ण विश्वास है कि आपके कुशल नेतृत्व में भारतीय सेना सदैव की भांति राष्ट्रीय सुरक्षा के क्षेत्र में नया कीर्तिमान स्थापित करेगी।”

Ad Ad
To Top