उत्तराखण्ड

बिग ब्रेकिंग-@_हल्द्वानी के नामी डॉक्टर जम्मू कश्मीर में झील में डूबे,राहत बचाव कार्य जारी, 12 लोगों को बचाया गया,पुल टूटने से हुआ हादसा।।

हल्द्वानी-: जम्मू कश्मीर गए हल्द्वानी के डॉक्टर के साथ हादसा होने की खबर आ रही है बताया जाता है कि दो डॉक्टरों के साथ जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले के त्राल में तारसर झील में हादसा हो गया। पैदल लकड़ी के पुल पर चलने के दौरान हल्द्वानी के नामी संजीवनी अस्पताल के संचालक डा. महेश कुमार और उनके गाइड डा. शकील अहमद झील के तेज़ बहाव में बह गए। यह हादसा बुधवार देर शाम का है। इनकी तलाश में सर्च अभियान चलाया जा रहा है। डा. महेश कुमार 18 जून को हल्द्वानी से अपने साथियों के साथ ट्रेकिंग के लिए तारसर झील क्षेत्र पहुंचे थे। उनके साथ तीन टूरिस्ट गाइड और अन्य लोग भी थे। बताया जा रहा है कि यह लोग लकड़ी के एक पुल पर थे अचानक पुल टूट गया और डा. महेश कुमार और डा. शकील झील में गिर गए। घटनास्थल पर से 12 अन्य लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया गया है। जबकि इन दोनों की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(उत्तराखंड) समूह ग के किए गए आवेदन करने वालों के लिए मतलब की खबर.223 पदों के लिए आई बड़ी अपडेट।।

वहां तीन दिन से लगातार भारी बारिश के कारण दल ऊपर फंस गया। झील का जलस्तर बढ़ने से बुधवार सुबह तारसर झील पर बने पैदल पुल का हिस्सा ढह गया। इससे डा. महेश और उनके साथ रहे गांदरबल के डा. शकील अहमद झील में डूब गए। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम ने दल के 12 सदस्यों को वहां से निकाल आरू बेस कैंप तक पहुंचा दिया। पहलगाम के तहसीलदार मोहम्मद हुसैन ने बताया कि डा. महेश व डा. शकील झील में डूब गए हैं। वहीं, डा. महेश के साथ गए हल्द्वानी के ही डा. रोशन ने बताया कि वह डूब गए हैं। अभी उनका कुछ पता नहीं चल सका है। गुरुवार सुबह बचाव दल फिर उनकी तलाश करेगा। अभी हम सभी उनकी सलामती की प्रार्थना कर रहे हैं।
नगर के प्रतिष्ठित चिकित्सक महेश कुमार ट्रैकिंग के शौकीन हैं। वह समय-समय पर ट्रैकिंग के लिए दूरस्थ इलाकों में जाते रहे हैं। हाल ही में गढ़वाल भी ट्रैकिंग के लिए गए थे। मौजूदा समय में डा. महेश अपनी बेटी के साथ अस्पताल का संचालन करते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  (अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस) रेलवे स्टेशन से लेकर ट्रेन का संचालन कल महिलाओं के हाथों।।

बताया जाता है कि

बताया जाता है कि वहां तीन दिन से लगातार भारी बारिश के कारण दल ऊपर फंस गया। झील का जलस्तर बढ़ने से बुधवार सुबह तारसर झील पर बने पैदल पुल का हिस्सा ढह गया। इससे डा. महेश और उनके साथ रहे गांदरबल के डा. शकील अहमद झील में डूब गए। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम ने दल के 12 सदस्यों को वहां से निकाल आरू बेस कैंप तक पहुंचा दिया। पहलगाम के तहसीलदार मोहम्मद हुसैन ने बताया कि डा. महेश व डा. शकील झील में डूब गए हैं। वहीं, डा. महेश के साथ गए हल्द्वानी के ही डा. रोशन ने बताया कि वह डूब गए हैं। अभी उनका कुछ पता नहीं चल सका है। गुरुवार सुबह बचाव दल फिर उनकी तलाश करेगा। अभी हम सभी उनकी सलामती की प्रार्थना कर रहे है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(देहरादून)चारधाम तैयारीयों की मॉनिटरिंग करेगी कमेटी.सीएम धामी ने दिए निर्देश, लिया तैयारी का जायजा।

To Top