उत्तर प्रदेश

बिग ब्रेकिंग- (देहरादून)@_पार्टी विरोधी गतिविधियों को लेकर भाजपा के सख्त तेवर,यहां मेयर को किया 6 साल से पार्टी से निष्कासित।

देहरादून भाजपा ने पार्टी से हटकर चलने वाले लोगों को सख्त संदेश देते हुए आज रुड़की के मेयर गौरव गोयल को पार्टी से निष्कासित कर दिया है।
पार्टी के मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर उन्हें पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त रहने के कारण पार्टी से 6 वर्षो के लिए निष्कासित किया गया है। वह लगातार अनुशासनहीनता और निगम मे पार्टी पार्षदों के साथ विवाद और पार्टी के खिलाफ लगातार बयानबाजी कर रहे थे।

To Top