देहरादून-: उत्तराखंड में मौसम विभाग ने बरसात से कुछ राहत के संकेत दिए हैं मौसम वैज्ञानिक विक्रम सिंह के द्वारा जारी मौसम बुलेटिन के अनुसार 27 अगस्त तक मौसम पूर्वानुमान जारी कर कुछ राहत की खबर दी है पर्वतीय क्षेत्र के उत्तरकाशी. चमोली. रुद्रप्रयाग. में जहां मौसम विभाग में रहत दी है वही टिहरी गढ़वाल में 25 और 26. 27 साथ ही उत्तरकाशी को 23 अगस्त से लेकर 26 अगस्त तक येलो अलर्ट में रखा है 25 और 26 अगस्त तक राज्य के सभी जनपद येलो रेंज में रखे गए हैं. चंपावत. नैनीताल. उधमसिंह नगर. हरिद्वार. पौड़ी गढ़वाल. देहरादून. टिहरी गढ़वाल .को सबसे बड़ी राहत भरी खबर दी है बुधवार को राज्य के 8 जनपद जहां रेड अलर्ट में रहे थे वही मौसम विभाग ने बड़ी राहत देते हुए 24 अगस्त गुरुवार को सभी जनपदों को रेड अलर्ट से मुक्त कर ऑरेंज अलर्ट में जगह दी है है लगातार हो रही भारी बरसात के बीच पहाड़ों में जहां जनजीवन अस्त व्यस्त है वही रेड अलर्ट से मुक्त होने से लोगों ने राहत की भी सांस ली है।

उधर मौसम विभाग ने दोपहर 3:00 बजे से लेकर शाम 6:00 बजे तक तत्कालिक मौसम पूर्वानुमान जारी करते हुए राज्य के लोगों को फिर राहत दी है मौसम विभाग ने देहरादून. हरिद्वार.पौड़ी. टिहरी. नैनीताल . चमोली. तथा उत्तरकाशी जनपदों में यलो अलर्ट जारी करते हुए कुछ स्थान में हल्की से मध्यम बरसा होने की बात कही है साथ ही कहीं कहीं चमक के साथ बरसात के तीव्र से अत्यन्त तीव्र बरसात होने की संभावना को देखते हुए इसका प्रभाव संवेदनशील इलाकों में लोगों के लिए हो सकता है तथा निचले लाखों में जल भराव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है इस दौरान छोटी नदी नाले उफान पर आ सकते हैं तथा आकाशीय बिजली गिरने से जन हानि हो सकती है इसलिए उन्होंने विशेष सतर्कता बरतने की बात कही है साथ ही मौसम विभाग ने शेष जनपदों में कहीं-कहीं गरज वाले बादल विकसित होने और हल्की वर्षा होने की बात करते हुए पिछले कुछ घंटे में जानकीचट्टी में 42 मिलीमीटर जॉलीग्रांट में 35.5.डंगोली में 31.5 गरुड़ में 29.5 लक्सर में 28.5 रानी चोरी में 25.5 चौखुटिया में 23 डूंड में 26.5 खानपुर में 21 रुद्रप्रयाग में 20 बड़कोट.राजगढ़. पोखरी. और कौसानी में 17.5 मिलीमीटर बरसात रिकार्ड की है।।




