देहरादून-: आपदा से जूझ रहे जोशीमठ की जनता के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपनी सारी मशीनरी जोशीमठ आपदा क्षेत्र में लगा रखी है तथा सरकार आहत पहुंचाने के लिए हर संभव प्रयास में जुटी हुई है उसी को देखते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने एक माह का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार जोशीमठ प्रभावित लोगों के साथ है और उन्हें राहत पहुंचाने के लिए हर संभव कदम उठाया जा रहा है। उन्हें कहा कि मुख्यमंत्री राहत कोष की धनराशि का उपयोग जोशीमठ के आपदा प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए किया जाएगा।
