उत्तराखण्ड

बिग ब्रेकिंग-:लोकपर्व इगास पर होगी राजकीय छुट्टी मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर दी जानकारी,केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट ने मुख्यमंत्री का जताया आभार ।।

देहरादून। उत्तराखंड के लोकपर्व इगास पर्व पर प्रदेश में राजकीय अवकाश रहेगा। यह जानकारी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीटर के जरिये दी।

उन्होंने कहा कि इस इगास पर्व को हम इस बार बड़े धूमधाम से मनाएं। ताकि आने वाली पीढ़ी इस परंपरा से जुड़ी रहे।

फेसबुक और ट्वीटर पर मुख्यमंत्री ने पहाड़ी भाषा में ट्वीट कर कहा कि उत्तराखंड की समृद्ध लोकसंस्कृति कु प्रतीक लोकपर्व ‘इगास’ पर अब छुट्टी रालि। हमारू उद्देश्य च कि हम सब्बि ये त्योहार तै बड़ा धूमधाम सै मनौ, अर हमारि नई पीढी भी हमारा पारंपरिक त्यौहारों से जुणि रौ।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर (हल्द्वानी) एसपीपी ने किया दो पुलिस क्षेत्राधिकारियों के कार्य क्षेत्र में बदलाव।।

बता दें कि, इगास पर्व उत्तराखंड का लोकपर्व है। पहाड़ में बग्वाल यानि दीपावली के ठीक 11 दिन बाद ईगास मनाने की परंपरा है।

घर केंद्रीय मंत्रीकेंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा ईगास वह बूढ़ी दीपावली के पर्व पर अवकाश घोषित करने का स्वागत किया है। केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट ने कहा कि वह स्वयं ईगास व बूढ़ी दीपावली धूमधाम से मनाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(उत्तराखंड) यहां जिलाधिकारी ने कर दी राजस्व उप निरीक्षक पर बड़ी करवाई।।

गुरुवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ईगास व बूढ़ी दीपावली पर अवकाश का ऐलान किया है। जिसका केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने स्वागत करते हुए कहा की पहाड़ की इस परंपरा को नई पीढ़ी को हस्तांतरित करने के लिए ईगास वह बूढ़ी दीपावली पर्व मनाया जाना बेहद आवश्यक है। उन्होंने देश और दुनिया में रह रहे पहाड़ के लोगों से ईगास व बूढ़ी दीपावली के मौके पर अपने गांव जाकर इस पर्व को मनाने की अपील की है। केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट ने कहा कि पिछले वर्ष भी उन्होंने अपने पैतृक घर जाकर इस पर्व को हर्ष उल्लास के साथ मनाया, इस बार भी वह पूरे हर्षोल्लास के साथ अपने इस पर्व को धूमधाम से मनाएंगे। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा इस पर्व के अवकाश घोषित करने का स्वागत किया है।

To Top