देहरादून -: कुमाऊं में हर छोटी-बड़ी समस्याओं के त्वरित निदान के लिए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने अपनी टीम में कुमाऊं से एक और चेहरे को शामिल किया है जो यहां क्षेत्र भर की विभिन्न समस्याओं और लोगों से जुड़ कर उनका निराकरण मुख्यमंत्री कार्यालय के द्वारा त्वरित करा सकेंगे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वरिष्ठ भाजपा नेता दिनेश आर्य अपना जनसंपर्क अधिकारी नियुक्त किया है। सचिव विनोद कुमार सुमन ने आज इस बाबत आदेश जारी कर दिए हैं।






