उत्तराखण्ड

बिग ब्रेकिंग-:कासगंज से टनकपुर जा रही मेला स्पेशल ट्रेन हुई दुर्घटनाग्रस्त, कासगंज से दुर्घटना सहायता गाड़ी, तथा लालकुआं से घटनास्थल पर पहुंचा स्पाट, राहत एवं बचाव कार्य में जुटा NDRF,

बरेली 30 सितम्बर, 2021 :


कासगंज से टनकपुर जा रही 09999 मेला स्पेशल की पांचवॉ कोच संख्या 95483 (पेंट्रीकार) सहित दोनो ट्रॉलीयों दुर्घटनाग्रस्त हो गई इस घटना से रेलवे में हड़कंप मच गया घटना की सूचना मिलते ही मंडल रेल प्रबंधक आशुतोष पंत, अपर मंडल रेल प्रबंधक (परिचालन) अजय वार्ष्णेय, शाखा अधिकारियों सहित पर्यवेक्षक एवं कर्मचारी(मॉक ड्रिल) दुघर्टना स्थल पर पहुँचे तथा राहत एवं बचाव कार्य में जुट गए। घटना से संदर्भित मॉक ड्रिल की सूचना मिलते ही मंडल चिकित्सालय के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. अरुण खुन्नू चिकित्सकों एवं पैरामेडिकल स्टाफ के साथ घायलों की चिकित्सा हेतु तत्काल दुर्घटना स्थल पर पहुँचे एवं अपनी टीम के साथ हताहतों की चिकित्सा में जुट गए। घटना के तुरंत बाद कासगंज से दुर्घटना सहायता गाड़ी एवं लालकुआं से स्पाट भी तत्काल दुर्घटना स्थल के लिए रवाना होकर तय समय पर पहुंचते ही राहत एवं बचाव कार्य में जुट गई । वही लखनऊ से पहुंची

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(देहरादून) अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह के अनाम द्वीपों एवं चट्टानों का होगा नामकरण, आप भी दे सकते हैं अपना सुझाव ।।

एन.डी.आर.एफ. की टीम, जिला चिकित्सालय से एम्बूलेंस, सिविल पुलिस, रेलवे सुरक्षा बल एवं सिविल डिफेंस के स्वयं सेवकों ने इस अवसर पर तैयार की गई दुर्घटना की विभीषिका में पूरी तत्परता एवं मुस्तैदी से राहत एवं बचाव कार्य सम्पन्न किया। मंडल के नियंत्रण कक्ष में घायलों की सूचना की त्वरित अपडेट के लिए हेल्पलाइन नम्बर भी जारी कर यू-ट्यूब के माध्यम से नियंत्रण कक्ष को मॉक ड्रिल का सजीव प्रसारण हेतु जोड़ा गया एवं नियंत्रण कक्ष से निर्देशों का आदान-प्रदान किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(उत्तराखंड)इस जनपद में लगे भूकंप के झटके ।।

मंडल रेल प्रबंधक आशुतोष पंत ने एन.डी.आर.एफ., जिला चिकित्सालय की एम्बूलेंस सेवा, सिविल पुलिस, रेलवे सुरक्षा बल, सिविल डिफेंस, रेलवे अधिकारियों एवं कर्मचारियों मॉक ड्रिल के सफल आयोजन के लिए धन्यवाद दिया तथा आशा व्यक्त की कि वे भविष्य में यदि कोई रेल दुर्घटना घटित होती है तो वे सभी आपस में बेहतर समन्वय स्थापित कर राहत एवं बचाव कार्य में पूरी तत्परता दिखायेंगे।

Ad Ad
To Top