उत्तर प्रदेश

बिग ब्रेकिंग-: 30 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण की मांग को लेकर मुख्यमंत्री धामी से मिला महिलाओं का शिष्टमंडल,रखी यह मांग ।।

देहरादून -:मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में बुधवार को भाजपा नेता रवीन्द्र जुगरान के नेतृत्व में महिलाओं के प्रतिनिधिमण्डल ने भेंट की। उन्होंने प्रदेश में सभी राजकीय सेवाओं में उत्तराखण्ड की महिलाओं के लिए 30 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण को बरकरार रखने से सम्बन्धित ज्ञापन मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी को सौंपा। मुख्यमंत्री ने प्रदेश की महिलाओं के व्यापक हित में राजकीय सेवाओं में पूर्व की भांति राज्य की महिलाओं के 30 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण के लिये पूरे प्रयास किये जाने का आश्वासन दिया।

Ad Ad
To Top