उत्तराखण्ड

बिग ब्रेकिंग-:यहां हाथी के बच्चे की हुई ट्रेन से टकराकर दर्दनाक मौत, आला अधिकारी मौके पर।।

देहरादून  : रायवाला के बीच रेलवे ट्रैक पर मालगाड़ी की चपेट में आकर एक हाथी के बच्चे की मौत हो गई। मालगाड़ी कई मीटर तक हाथी को अपने साथ घसीटते हुए आगे ले गई । हाथी की मौत की सूचना मिलने के बाद वन विभाग में हड़कंप मच गया ।आनन-फानन में आला अफसर मौके पर पहुंच गए ।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(देहरादून) शासन की बड़ी कार्रवाई,डीएम की संस्तुति पर उप निबन्धक निलम्बित, मुख्यालय सम्बद्ध; अनुशासनात्मक कार्यवाही प्रारम्भ ।।


घटना देर रात 2:00 बजे के आसपास की बताई जा रही है। हरिद्वार से एक मालगाड़ी हररावाला के लिए चली थी । इधर मोतीचूर क्षेत्र में करीब 10-12 हाथियों का झुंड रेलवे ट्रैक के आसपास ही मंडरा रहा था। जैसे ही रेलगाड़ी मोतीचूर के आस पास पहुंची तो रेलवे ट्रैक पर मौजूद एक हाथी मालगाड़ी की चपेट में आ गया।
कई मीटर तक मालगाड़ी हाथी को अपने साथ ही घसीटते हुए ले गई है। मालगाड़ी के लोको पायलट ने इस संबंध  में सूचना रेलवे स्टेशन को दी, जिसके बाद वन विभाग एवं रेलवे के अफसर मौके पर पहुंच गए। देर रात तक हाथी के शव को उठाने का कार्य चल रहा था।

Ad Ad
To Top