चमोली

बिग ब्रेकिंग-:50 मीटर गहरी खाई में गिरी कार. SDRF ने सभी घायलों को किया रेस्क्यू.अस्पताल में कराया भर्ती हालत गंभीर. देखें वीडियो ।।

हेंलग में वाहन हुआ दुर्घटनाग्रस्त, एसडीआरएफ ने किया सफल रेस्क्यू।

आज दिनांक 16 दिसम्बर 2021 को कोतवाली जोशीमठ द्वारा एसडीआरएफ को अवगत कराया कि हेलंग के पास एक कार दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में गिर गई है।

उपरोक्त सूचना प्राप्त होते ही पोस्ट जोशीमठ से उपनिरीक्षक कुलदीपक के नेतृत्व में एसडीआरएफ टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(उत्तराखंड)ढाई वर्षों से अनुपस्थित पुलिसकर्मी बर्खास्त, एसएसपी ने विभागीय कार्रवाई पूरी होने के बाद लिया कड़ा फैसला ।।

एसडीआरएफ टीम को मौके पर पहुंचने के उपरांत ज्ञात हुआ कि उक्त वाहन अल्टो UK 11 5293 है। जिसमे 02 पुरुष, 02 महिला व बच्चे सवार थे, जोशीमठ की ओर आ रही थी। हेलंग के समीप आकर वाहन अनियंत्रित होकर 50 मीटर गहरी खाई में गिर गया।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(उत्तराखंड)ढाई वर्षों से अनुपस्थित पुलिसकर्मी बर्खास्त, एसएसपी ने विभागीय कार्रवाई पूरी होने के बाद लिया कड़ा फैसला ।।

एसडीआरएफ द्वारा कड़ी मश्क्कत से सभी घायलों को गहरी खाई से बाहर निकाला गया व 108 से माध्यम से अस्पताल भेजा गया।

एसडीआरएफ रेस्क्यू टीम में उपनिरीक्षक कुलदीपक के नेतृत्व में आरक्षी देवेन्द्र सिंह, राजेंद्र सिंह, महेश नैथानी, हर्षित जोशी, प्रमोद मथवाल, विकास रावत, किशोर सिंह व आरक्षी चालक जयकृत सिंह शामिल रहे। चमोली न्यूज़

Ad Ad
To Top