उच्च हिमालय क्षेत्र पिथौरागढ़ एवं मुनस्यारी के ट्यूलिप गार्डन की मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने आज अपने टि्वटर हैंडल पर फोटो अपलोड की

और कहां की विदेशी फूलों के एक बहुत बड़े गार्डन को विकसित होने से क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।हवाई पट्टी से जुड़े ये दोनों प्रोजेक्ट ऑल वेदर रोड पिथौरागढ़ तथा बीते दिनों रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह द्वारा राष्ट्र को समर्पित किए गए धारचूला लिपुलेख मार्ग के करीब है इस गार्डन के बनने से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा

।श्री रावत ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा कि पर्यटकों को यहां 30 हेक्टेयर क्षेत्र में बने मुनस्यारी नेचर एजुकेशन एंड इको पार्क में हट के साथ टेंट में मैं रहकर हिमालय के दीदार करने का गौरव भी प्राप्त होगा ।वही चंडाक क्षेत्र के मोस्टमानो एवं पशुपतिनाथ मंदिर परिक्षेत्र में 50 हेक्टेयर क्षेत्र में विकसित टयूलिप गार्डन भी विश्व स्तरीय रूप से विकसित किया गया है।

मुख्यमंत्री श्री रावत इस ट्यूलिप गार्डन को अपना ड्रीम प्रोजेक्ट बताते हुए कहते हैं कि मोस्टमानो एवं पशुपतिनाथ मंदिर परिक्षेत्र में स्थापित ट्युलिप गार्डन अपने आप में एक अनोखा गार्डन है।

गौरतलब है कि जिला प्रशासन के दिशा निर्देशन में उद्यान विभाग पिथौरागढ़ में ट्युलिप गार्डन की देखरेख कर रहा है इस गार्डन में हर वर्ष खिलने वाले अन्य पुष्प भी लगाए गए हैं जिला प्रशासन का कहना है कि वहां जिस प्रजाति के बीजों से बेहतर पौध व फूलों का विकास होगा, भविष्य में उन्हीं के बीजों का रोपण किया जाएगा। इस क्षेत्र में वर्षभर फूल खिले रहें,

इस हेतु वार्षिक कैलेंडर तैयार कर मौसम व समय के अनुसार विभिन्न प्रजाति के फूल लगाए गए हैं ताकि पर्यटक को यह सुंदर लगे तथा क्षेत्र की सुन्दरता बनी रहे। यहां से प्राकृतिक सौंदर्य अपने आप में बहुत ही खूबसूरत है। इस क्षेत्र से पिथौरागढ़ नगर समेत हिमालय की ऊंची चोटियों का विहंगम दृश्य काफी मनोहारी दिखता है।इस क्षेत्र को विकसित करने से यहां पर अधिकाधिक संख्या में पर्यटक आएंगे, जिसका लाभ स्थानीय लोगों को भी प्राप्त होगा।




