उत्तर प्रदेश

दे बधाइयां(उत्तराखंड)13 साल की बिटिया ने जीता गोल्ड।।

शाबाश……कराटे चैंपियनशिप में हल्द्वानी की रिनीशा ने झटका गोल्ड

हल्द्वानी– जय दुर्गा मार्शल आर्ट एकेडमी की खिलाड़ी रिनीशा लोहनी ने जु-जित्सु एसोसिएशन ऑफ इन्डिया की ओर से लखनऊ में आयोजित नेशनल कराटे चैंपियनशिप में अपने भार वर्ग में फुल काॅन्टैक्ट प्रारूप मे गोल्ड मेडल जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया है।

यह भी पढ़ें 👉  बहला फुसला करना वाली के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार ।‌

जय दुर्गा मार्शल आर्ट एकेडमी के प्रशिक्षक एवं अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी विनोद लखेरा के कुशल निर्देशन में रिनीशा द्वारा लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विगत 3 वर्षों में विभिन्न राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में उत्तराखंड और भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए 12 स्वर्ण पदक 04 रजत पदक और 03 कांस्य पदक जीेते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  (बड़ी खबर)लालकुआं से लंबी दूरी की जून तक चलेगी स्पेशल ट्रेन।।

रिनीशा की इस उपलब्धि पर उसके प्रशिक्षक का कहना है कि रिनीशा कठिन परिश्रम करने से बिल्कुल नहीं घबराती है और कभी भी खेलने के लिए हमेशा तैयार रहती है। रिनीशा की इस बेहतरीन उपलब्धि पर अनेक गणमान्य लोगों द्वारा अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की गई है। रिनीशा ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने कोच एवं अपने परिजनों को दिया है। रिनीशा के पिता नवीन लोहनी रोडवेज आर एम ऑफिस काठगोदाम में कार्यालय सहायक के पद पर तैनात है। 13 वर्षीय रिनीशा आर्यमन विक्रम बिरला स्कूल हल्द्वानी में कक्षा 8 की छात्रा है

To Top