उत्तर प्रदेश

(घर जाने का झूठा बहाना) लगा दिया किशोरी ने दुष्कर्म का आरोप. लापरवाही पर निलंबित दोनों महिला कर्मचारी हुई बहाल।।

देहरादून। विगत दिनों हल्द्वानी स्थित सम्प्रेषण गृह में रह रही किशोरी ने विभागीय अधिकारियों पर अपने साथ दुष्कर्म की जानकारी दी गई जिसके बाद विभागीय मंत्री रेखा आर्या ने विभागीय स्तर पर एक जांच कमेटी का गठन किया गया। साथ ही सम्प्रेषण गृह में कार्यरत अनुसेवक और होमगार्ड को तत्काल प्रभाव से निलंबित भी किया गया।वहीं पूरे मामले की पुलिस के स्तर से भी सम्पूर्ण जांच की जा रही थी।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(हल्द्वानी)रेल भूमि मामला. अगली तारीख में आ सकता है बड़ा फैसला।।

विभागीय मंत्री रेखा आर्या ने जानकारी देते हुए बताया कि पूरे मामले की महिला कल्याण विभाग व पुलिस विभाग के द्वारा जांच की गई जिसमे उक्त किशोरी द्वारा अपने साथ दुष्कर्म किये जाने की घटना की बात पूरी तरह से झूठी निकली।जिसपर आज महिला कल्याण विभाग ने संप्रेक्षण गृह की महिला कर्मचारी दीपा और गंगा को निर्दोष पाते हुए दोनों की नियुक्ति को बहाल कर दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  खबर बड़ी(उत्तराखंड) स्वास्थ्य विभाग में हुआ बड़ा फेरबदल।।।

साथ ही मंत्री ने जानकारी देते हुए बताया कि संप्रेषण गृह में रह रही किशोरी अपने घर जाना चाहती थी जिसके लिए उसके द्वारा दुष्कर्म की यह पूरी झूठी कहानी रची गई थी।किशोरी की मेडिकल रिपोर्ट में भी दुष्कर्म की कोई पुष्टि नही हुई

To Top