उत्तराखण्ड
59-HLD-: भाजपा प्रत्याशी जोगेन्दर सिंह रौतेला ने किया ताबड़तोड़ प्रचार ,किया यहां जनसंपर्क, मांगे वोट ।।
हल्द्वानी-: उत्तराखंड में चुनाव प्रचार पूरी तरह से शबाब पर है आज हल्द्वानी में भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी डॉ जोगेन्दर पाल सिंह रौतेला ने धुआंधार प्रचार करते हुए रानीबाग, काठगोदाम, नवीन मण्डी हल्द्वानी और हल्द्वानी मुख्य बाजार में जनसम्पर्क किया। जनसम्पर्क के दौरान वहाँ के व्यापारी दुकानदार एवं बाजार में आये हुए लोगो ने डॉ जोगेन्दर पाल सिंह रौतला को विजयश्री होने का आर्शीवाद दिया। डॉ० जोगेन्दर पाल सिंह रौतेला ने जनसम्पर्क में मिले विजय आर्शीवाद का आभार व्यक्त किया और कहा कि जिस प्रकार से पूरे विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी को अपार स्नेह एवं जन आर्शीवाद प्राप्त हो रहा है इससे प्रतीत होता है कि निश्चित ही भारतीय जनता पार्टी की पुनः उत्तराखण्ड में सरकार बनने जा रही है।

जनसम्पर्क में भुवन जोशी, रेणु अधिकारी शान्ति भट्ट, जिला अध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, प्रकाश रावत, हरिमोहन अरोरा, प्रताप बिष्ट, राजेन्द्र अग्रवाल, अजय राजोर तरूण बन्सल, संजय दुम्का, प्रतिभा जोशी, गीता जोशी, प्रदीप जनौटी, महबूब अली, विनीत अग्रवाल आदि लोग साथ थे।
