उत्तराखण्ड

(किच्छा) मशहूर कवि नवी अहमद मंसूरी का पुत्र पुणे मे हुई सडक दुर्घटना में गंभीर घायल, दिल्ली के सफदरजंग में भर्ती ।।

मशहूर कवि नवी अहमद मंसूरी का पुत्र सडक दुर्घटना में गंभीर घायल, दिल्ली के सफदरजंग में भर्ती

किच्छा, । किच्छा के मशहूर कवि नवी अहमद मंसूरी का पुत्र वसीम पुणे में एक सडक दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे उपचार हेतु दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया। उक्त जानकारी देते हुए श्री मंसूरी ने बताया कि उनका पुत्र कामकाज के चलते पुणे गया हुआ है, जंहा वह कारपेंटरी का कार्य करता है। गत दिनों रात्रि में उसकी बाइक एक अनियिंत्रंत कार से टकरा गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सको ने रैफर कर दिया। जंहा से एम्बूलेंस के माध्यम से उसे किच्छा लाया जा रहा था परंतु गंभीर हालत के चलते वसीम को दिल्ली के सफदरजंग में भर्ती कराया गया जहां उसकी सर्जरी की गई। श्री मंसूरी ने बताया कि बेहद अधिक खर्चे के बाद उसे पुणे से दिल्ली लाया गया। श्री मंसूरी का कहना था कि तंग हालात के चलते इलाज में काफी दिक्कते आ रही है पंरतु कुछ लोगों के सहयोग से इलाज कराया जा रहा है जिसके लिए उन्होने आभार व्यक्त किया

Ad Ad
To Top