दुष्कर्म का आरोपी युवक गिरफ्तार
हल्द्वानी।
पुलिस ने दुष्कर्म करने के आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। बता दें कि बीते दिवस काठगोदाम थाने में 15 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया था। किशोरी की हालत बिगड़ने पर उसने आपबीती परिजनों को सुनाई तो वह पुलिस की शरण में पहुंचे। बताया कि किशोरी को 8 जून को पड़ोस में रहने वाला आयुष कुमार उर्फ नानू पुत्र रामानंद बहला-फुसला कर जंगल में ले गया। जहां उसने उसके साथ दुष्कर्म किया था।
यह भी पढ़ें👉दुख़द-: कलयुगी मां ने बच्चे को फेंका जंगल में, पुलिस ने शिशु का शव लिया कब्जे में,जांच पड़ताल प्रारंभ।।
पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसे पॉस्को समेत संबंधित धाराओं में कार्यवाही कर न्यायालय में पेश किया है।
यह भी पढ़ें 👉दुख़द-: (लालकुआं) सुबह आई पश्चिम दिशा से शर्मनाक खबर,अब पूर्व दिशा से आ रही है शर्मनाक खबर, युवती के साथ किया दो लोगों ने दुराचार मामला दर्ज।




