अन्य

दुख़द-: कलयुगी मां ने बच्चे को फेंका जंगल में, पुलिस ने शिशु का शव लिया कब्जे में,जांच पड़ताल प्रारंभ।।

लालकुआं
सुबह तड़के नगर के वार्ड नंबर 1 अंबेडकर नगर के समीप जंगल से शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया जहां पर एक कलयुगी मां ने अवैध अपने कलेजे का टुकड़ा जंगल में उठा कर फेंक दिया।
सुबह जब लोग उठे तो बस्ती से करीब 100 मीटर दूर नवजात का शव एक कपड़े में लिपटा हुआ पाया गया जिसकी सूचना स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को दी मौके पर पहुंची पुलिस ने नवजात अविकसित शिशु का शव कब्जे में लेकर जांच प्रारंभ कर दी है प्रभारी निरीक्षक कोतवाली संजय कुमार ने बताया कि अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी फिलहाल शव को सुरक्षित कर उसको पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी की जा रही है साथ ही उसका डीएनए करवाया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(हल्द्वानी) डीएम रयाल का बोर्ड के परीक्षार्थियों के नाम संदेश ।

कोतवाली क्षेत्र अंबेडकर नगर वार्ड नंबर एक समीप जंगल में एक नवजात बच्चे का शव शिशु का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया नवजात शिशु को कपड़े में लपेटकर जंगल में फेका गया स्थानीय लोगों ने शव मिलने की सूचना पुलिस को दी सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी हैं।
पुलिस का कहना हैं कि क्षेत्र के आस-पास के लोगों से पूछताछ की जाएगी जिससे यह पता चल सकेगा कि शव किस का है और कहां से आया हैं उन्होंने कहा कि जल्द ही शिशु को फेकने वाले व्यक्ति का पता चल जाएगा।

Ad Ad
To Top