बरेली
नोवल कोरोना वायरस कोविड-19 ने जब से देश में पांव फैलाया है तब से रेलवे के विभिन्न विभागो के द्वारा लॉक डाउन में फंसे लोगों की सहायता करने का भी बीड़ा उठा रखा है। रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट, काठगोदाम में निरीक्षक के पद पर कार्यरत रणदीप कुमार ने भी कोविड-19 महामारी के समय लॉक डाउन के दौरान 08 कुली तथा 02 असहाय लोगों को प्रदि दिन रात्रि में भोजन कराया जा रहा है। इसके अलावा गोला नदी में कार्य करने वाले 139 मजदूरों को लिटिल फाउन्डेशन, हल्द्वानी, नैनीताल के सहयोग से तीन बार राशन उपलब्ध कराया गया। श्री रणदीप कुमार द्वारा कोविड-19 महामारी के संबंध में अभियान चलाकर जनमानस को जागरूक किया गया। जिसके लिये इन्हें इज्जतनगर मंडल का ’’कोरोना वाॅरियर्स आफ द डे’’ घोषित




