लालकुआं
सेंचरी पल्प एंड पेपर मिल के पूर्व वरिष्ठ उपाध्यक्ष रहे रामलाल लखोटिया का आज कोविड-19 अस्पताल गुड़गांव में निधन हो गया वह 75 वर्ष के थे।
सेंचरी पल्प एंड पेपर मिल को कड़ी लग्न एवं मेहनत के साथ बुलंदियों तक पहुंचाने वाले रामलाल लखोटिया ने सेंचुरी पल्प एंड पेपर मिल को लंबे समय तक निर्विघ्नं रूप से संचालित किया था तथा सेंचरी पल्प एंड पेपर को एक बड़ा मुकाम दिया।

उनके लाल कुआं से जाने के बाद वह एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर सिरपुर पेपर मिल में भी रह चुके थे तथा उन्होंने शाहजहांपुर की केआर पेपर मिल में भी अपनी सेवाएं दी थी , सेंचरी पल्प एंड पेपर मिल के आरजीपी मे बतौर केमिकल इंजीनियर से अपनी शुरुआत करने वाले आर एल लखोटिया धार्मिक रूप से भी जाने जाते थे तथा उन्होंने सेंचुरी पल्प एंड पेपर मिल में भागवत कथा ज्ञान यज्ञ भी शुरुआत स्वर्गीय बसंत कुमार बिरला की प्रेरणा से की थी । उनके निधन से अनेक लोगों ने दुख व्यक्त किया




