उत्तराखण्ड

ब्रेकिंग-:अपनी कला को रखेंगे संरक्षित,एप्पण कला पर आधारित साप्ताहिक कौशल विकास कार्यक्रम प्रारंभ,नंधौर वन रेंज में हो रहा है कार्यक्रम,DFO कुंदन कुमार की पहल ।।

हल्द्वानी

प्रभागीय वनाधिकारी हल्द्वानी वन प्रभाग कुंदन कुमार की पहल यदि पूरी तरह से सार्थक हो जाए तो हाथों के हुनर एवं कलाकृतियां स्थानीय महिलाओं के स्वरोजगार का कारण बनकर स्थानीय बाजार को बढ़ावा देगी इस स्वरोजगार से महिलाएं जहां स्वावलंबन के क्षेत्र में स्थापित होकर राज्य की संस्कृति एवं कला को बाहरी राज्यों से आने वाले पर्यटको के सामने प्रदर्शित कर अपने रोजगार को और बढ़ा सकेंगी ।
जिसको लेकर प्रभागीय वनाधिकार श्री कुमार ने बड़ी पहल की है आज सोमवार को श्री कुमार के दिशा निर्देशन में एप्पण कला पर आधारित एक साप्ताहिक कौशल विकास कार्यक्रम का आयोजन नंधौर वन परिसर में प्रारंभ हुआ जिसमें स्थानीय समुदाय से जुड़े महसीर स्वयं सहायता समूह की 12 महिलाओं को ऐपण कला, बांस आधारित हस्तशिल्प व मार्केटिंग की ट्रेनिंग के माध्यम से स्वरोजगार से जोड़ने को लेकर महिलाओं को प्रोत्साहित कर उन्हें ट्रेनिंग गई ।
नंधौर के वन क्षेत्राधिकारी मनीष कुमार ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रमों से जुड़कर महिलाओं का कौशल विकास होगा और वे भविष्य में अपना व्यवसाय भी प्रारंभ कर सकती हैं ,कार्यक्रम की आयोजक संस्था निर्मला सोशल रिसर्च एंड डेवलपमेंट सोसायटी के निदेशक व उद्यमिता विशेषज्ञ संजीव भटनागर ने महिलाओं को उद्यमिता विकास की जानकारी दी उन्होंने कौशल विकास के विभिन्न आयामों की जानकारी दी तथा महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि ऐंपण विद्या संस्कृति का फैलाव तो है ही साथ ही आज स्वरोजगार परक भी साबित हो रहा है ।
कार्यक्रम में मास्टर क्राफ्ट मैन श्रीमती हेमा बिष्ट व रजनी सहित संस्था के पदाधिकारी दुष्यंत सिंह, वन दरोगा श्री पनी राम सहित अनेक महिलाएं कार्यक्रम में उपस्थित रहीं।

Ad
To Top