उत्तराखण्ड

बिग ब्रेकिंग-: (पंतनगर) मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, मुख्यमंत्री ने की कई घोषणाएं, कार्यकर्ताओं में भर गए जोश।

नगला पंतनगर उधम सिंह नगर।

अपने दो दिवसीय उधम सिंह नगर दौरे पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को टाक्यो ओलंपिक में भाग रहे भारतीय खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन के लिए साइकिल चलाई। उन्होंने खिलाड़ियों को बधाई भी दी। इससे पूर्व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का नगला चैराहा पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। यहां पर सीएम ने कोर्ट के नगला से अतिक्रमण हटाने के आदेश पर कहा कि वह कोर्ट का सम्मान करते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(देहरादून) उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज.बरसात और हिमपात व ठंड से निजात नहीं।।

नगलावासियों को उजडने से बचाने के प्रयास किया जाएगा। उन्होंने नगला को नगर पंचायत बनाने की बात भी कही। सीएम धामी ने किच्छा विधायक के साथ पीपल चैराहे से फूलबाग तक साइकिल चलाकर टोक्यो में चल रहे ओलंपिक खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। उन्होंने कार्यकर्ताओं में मिशन 2022 फतह करने के लिए अभी से जुट जाने का आहवान किया। इसके बाद रोड शो भी निकाला गया। रोड शो गोलगेट और जवाहरनगर में नहीं रुका तो लोग मैं जबरन रोककर क्षेत्र की समस्याओं को सीएम से अवगत कराया। जवाहरनगर की प्रधान दीपा कांडपाल व उनके पति ललित कांडपाल ने मुख्यमंत्री को रोकने का प्रयास किया ।इसके अलावा शांतिपुरी गेट पर भी सीएम का स्वागत हुआ जिसके बाद सीएम किच्छा के लिए रवाना हो गए जहां ग्राम कनकपुर में सीएम ने शहीद देव बहादुर स्मृति द्वार का शुभारंभ किया। इस दौरान शहीद के परिजनों ने कहा कि देव बहादुर के शहीद होने के बाद राज्य सरकार ने मुआवजा देने की घोषणा की थी,मगर अभी तक नहीं मिला है। इस पर सीएम ने डीएम रंजना राजगुरु को मामले को चेक कराकर मुआवजा देने को कहा। उन्होंने लोगों से कहा कि भाजपा सरकार में सभी वर्गों का विकास हो रहा है। सीएम ने राजकीय इंटर कालेज कनकपुर का नाम शहीद देव बहादुर के नाम रखने की घोषणा की।

To Top