देश

बड़ी खबर-कोरोना वायरस की मुक्ति को लेकर आर्य परिवार ने किया वैदिक रीति से हवन।

लखनऊ
नोवल कोरोना वायरस कोविड -19 के संक्रमण को रोकने के लिए जहां पूरे विश्व में चिकित्सकों ने अपनी पूरी ताकत झोंक रखी है इसके इतर देश में भी विभिन्न संगठनों, धर्मार्थ संस्थानो के अलावा वह लोग भी हैं जो कोविड-19 को इस देश से पूरी तरह से उन्मूलन करने के लिए कमर कसे हुए।
आज सार्वदेशिक आर्य प्रतिनिधि सभा नई दिल्ली के आवाहन पर पूरे विश्व मे वैदिक रीति के साथ हवन कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें अकेले भारत में लगभग ढाई लाख हवन आज वैदिक रीति से आर्य परिवारों ने शहरों से लेकर के गांव स्तर पर लॉक डाउन के नियमों का पालन करते​ हुए किये | इस हवन महायज्ञ में विशेष जड़ी बूटियों से निर्मित हवन सामग्री का प्रयोग करते हुए सभी ने कोरोना वायरस से संसार को मुक्ति के लिए आह्वान भी किया ।
उत्तर प्रदेश में लखनऊ,कानपुर, इलाहाबाद,

गोरखपुर,मुरादाबाद, हरदोई, शाहजहांपुर, बरेली, तथा हाथरस,आगरा,फिरोजाबाद, काशी, बिजनौर मैं लोगों ने इस हवन यज्ञ में बढ़-चढ़कर के भागीदारी की।
अकेले हरदोई जनपद में लगभग ढाई हजार लोगों ने अपने अपने घरो में विशेष जीवाणु नाशक औषधियों से निर्मित हवन सामग्री से एवं गोघृत आदि से आर्य परिवारों से सम्बन्धित लोगो ने इस यज्ञ में भाग लिया।
वैदिक प्रवक्ता पंडित विमल कुमार ने बताया कि लोगों ने घरों में रहकर कोरोना को भगाने और वातावरण को शुद्ध करने एवं इस वैश्विक महामारी को संपूर्ण देश ही नहीं संपूर्ण विश्व स्तर से समाप्त करने के लिए जगह-जगह हवन का आयोजन किया है ।

रविवार को प्रातः 9:30 बजे किया गया उक्त हवन जिसमें समस्त आर्य जगत के लोगों ने इस वैश्विक महामारी को समाप्त करने के लिए अपनी आहुतियां यज्ञ कुंड में दी l इसी श्रंखला में पाणिनि कन्या गुरुकुल वाराणसी की छात्राओं द्वारा एवं आर्य समाज के मूर्धन्य विद्वान पंडित विमल कुमार ने सपरिवार आर्य समाज गोनी गोंडवा हरदोई एवं उनके सुपुत्र विनम्र कुमार ने अपने निवास स्थान अमरोहा मैं यज्ञ किया यज्ञ में श्रुति द्विवेदी ,वरेण्य द्विवेदी आदि लोग उपस्थित थे इसके अलावा स्वाहेड़ी ग्राम बिजनौर , बबराला बदायूं एवं कन्या गुरुकुल नजीबाबाद मे भी हवन हुआ।

Ad Ad
To Top