उत्तरकाशी
पहाड़ों में हो रही बरसात के बाद वहां का जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग सुन नगर के पास पहाड़ों से भारी पत्थर बोल्डर मलवा आने से बंद हो गया है जिसके कारण स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है लगातार भूस्खलन से लोगों की दिनचर्या भी प्रभावित हो रही है बीते रोज पुलिस चौकी भटवाड़ी द्वारा SDRF को सूचना दी गयी कि गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर भटवाड़ी से आगे सोनगर में भूस्खलन होने से मार्ग पूर्ण रूप से अवरुद्ध हो गया है।
उक्त सूचना मिलते ही SDRF रेस्क्यू टीम मार्ग सुचारू कराने तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।
घटनास्थल पर निकट ग्राम, मुखवा की एक 26 वर्षीय महिला, करिश्मा जो कि गर्भवती थी एवं प्रसव पीड़ा से कराह रही थी, मार्ग अवरुद्ध होने के कारण वही फस गयी।
SDRF टीम द्वारा उक्त महिला को अत्यधिक विषम परिस्थितियों में वैकल्पिक साधनों की सहायता से भूस्खलन क्षेत्र से सुरक्षित पार कराया व एम्बुलेंस के माध्यम से अस्पताल भेजा गया यदि समय रहते एसडीआरएफ कार्रवाई नहीं करती तो महिला की स्थिति और बिगड़ सकती थी सही सलामत अस्पताल पहुंच जाने पर परिजनों ने एसडीआरएफ का आभार जताया।




