उत्तराखण्ड

दुख़द-: दो मंजिले मकान से गिरा युवक, हुई दुखद मौत,यहां का है मामला ।।

दोमंजिले मकान की छत से गिरकर युवक की मौत

काशीपुर।
छत से गिरकर एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया।

यह भी पढ़ें 👉  (बड़ी खबर)अब शताब्दी सहित यह ट्रेन रुकेगी बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर. हो अपडेट।।

यह भी पढ़े 👉 बड़ी खबर-: (नैनीताल) जिला अधिकारी धीरज सिंह गर्ब्याल ने लॉकडाउन के दौरान(क्या खुलेगा और किसको मिलेगी छूट)मदिरा की दुकानें रहेंगे खुली, बार रहेंगे बंद, आज आदेश किए जारी ।।

ग्राम कुंडेश्वरी निवासी वीरेंद्र (24) पुत्र इंदर सिंह का दोमंजिला घर है। निर्माण के के दौरान छत की बाउंड्री नहीं है। रविवार की शाम वह भोजन करने के बाद घर की छत पर टहल रहा था। अचानक पैर फिसलकर छत से नीचे सड़क पर गिर गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने घायल को सरकारी अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सोमवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। मृतक चार भाईयों में सबसे छोटा और अविवाहित था। वह मजदूरी करता था।

To Top