हल्द्वानी
तराई पूर्वी वन प्रभाग के सुरई रेंज के खकरा नाले में एक व्यक्ति को मगरमच्छ के द्वारा निवाला बनाए जाने की खबर आ रही है बताया जाता है कि उक्त व्यक्ति नाले के पास अपने खेत में नाले के समीप काम करने गया था । इस घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस एवं वन विभाग की टीम ने मृतक के शव के बाकी अंश को ढूंढ खोज की लेकिन सिर्फ युवक का सर ही बरामद हो सका।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मगरमच्छ मृतक के सर के पास ही बैठा हुआ था जिसके बाद घटना की सूचना वन विभाग एवं स्थानीय पुलिस को दी गई मौके पर पहुंची पुलिस एवं वन विभाग की टीम में शव के अंश को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतक की शिनाख्त सुखदेव सिंह पुत्र बचन सिंह निवासी रेकुलिया खटीमा के रूप में की गई है। बताया जाता है कि उक्त घटना खाकरा नाले एवं राजस्व वन क्षेत्र रघुलिया वनगांवा खटीमा के पास हुई जहां जंगल से सटे ग्रामीण क्षेत्र में यह नाला बह रहा था जहां पर मगरमच्छ का कुनबा नाले में बताया जाता है। उधर वन विभाग ने स्थानीय लोगोंं से बरसात के समय पर नदी नालों के किनारे नहीं जानेेे की अपील की है तथा लोगोंं को जागरूक करते हुए कहा कि वह लोग नदी नाले एवंंं जंगल और जाने पर एतिहाद बरतें।
इस दौरान डिप्टी रेंजर सुखदेव मुनि, डिप्टी रेंजर सतीश रेखाडी, वन दरोगा बाबूराम,सुंदर लाल, मोहन सावंत, त्रिलोक सिंह,अजमत,जगत सिंह शाही आदि वन कर्मी मौजूद , उधर वन विभाग ने इस घटना की जांच कर पोस्टमार्टम रिपोर्ट का आधार मानकर पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दिए जाने की बात कही है।




