उत्तराखण्ड

जंगल ब्रेकिंग–: हाथी के हमले में मृत महिला के परिजनों को वन विभाग देगा हर्जाना, महिला की मौत से सदमे में है परिवार।

हाथी के हमले में महिला की मौत

हल्द्वानी।

तराई पूर्वी वन प्रभाग में सोमवार को हाथी के हमले में एक महिला की मौत हो गयी।इस घटना से गांव में हड़कंप मच गया मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने घटना की सूचना पुलिस को दी जहां पुलिस ने शव का पंचनामा भर के उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(देहरादून) फिर बदलेगा मौसम, बरसा और हिमपात इन जनपदों में ।।

तराई पूर्वी वन प्रभाग के प्रभागीय वनाधिकारी नीतीश मणि त्रिपाठी ने यहां बताया कि प्रभाग के गौला वन राजि(रेन्ज) के अंतर्गत बेरीपड़ाव बीट संख्या आठ गौला रौखड़ के गौलापार क्षेत्र में सोमवार पूर्वाह्न लगभग साढ़े पांच बजे हाथी के अचानक हुए हमले में पार्वती देवी(55) की मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  रेलवे ब्रेकिंग(लालकुआं) चलेगी राजकोट के लिए होली स्पेशल ट्रेन,

उन्होंने बताया कि मृतका का पति त्रिलोक राम तराई पूर्वी वन प्रभाग के किशनपुर वन राजि में बीट वाचर के पद पर कार्यरत है।

श्री त्रिपाठी ने यह भी बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा निर्धारित तीन लाख रुपये की मुआवजा राशि मंगलवार को मृतका के परिजनों को दे दी जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  (बड़ी खबर) जिलाधिकारी ने इस जनपद में किए तीन स्थानीय अवकाश घोषित ।।

मृतका घटनास्थल से लगभग 200 मीटर की दूरी पर दानीबंगर क्षेत्र के हरिपुर ठठोला गांव की रहने वाली थी।

इसघटना से मृतका के परिजनों में कोहराम मचा है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Ad Ad
To Top