थाना सिडकुल में हंगामा, पुलिस ने 5 हुड़दंगियों को किया गिरफ्तार
सिडकुल क्षेत्र में दो पक्षों के बीच चल रहे विवाद ने उस समय गंभीर रूप ले लिया जब दोनों पक्ष पूछताछ के लिए थाने पहुंचे और वहीं आपस में भिड़ गए। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के अनुसार, पूर्व में किसी बात को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी और मारपीट हुई थी, जिसके बाद दोनों पक्षों ने थाना सिडकुल में प्रार्थना पत्र दिए थे। मामले की जांच के लिए 18 मार्च 2026 को दोनों पक्षों को थाने में बुलाया गया था।
पूछताछ के दौरान ही दोनों पक्षों के लोग आपस में आक्रामक हो गए और थाने परिसर में ही हंगामा करने लगे। मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों ने उन्हें शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने और एक-दूसरे पर हमला करने के लिए उतारू हो गए।
स्थिति को बिगड़ता देख पुलिस ने सख्ती बरतते हुए पांच आरोपितों को धारा 170 BNSS के तहत गिरफ्तार कर लिया। सभी आरोपितों को आज न्यायालय में पेश किया जाएगा।
गिरफ्तार आरोपितों का विवरण:
शोभित पुत्र मुंशी लाल, निवासी ग्राम उदारा, थाना मितौली, जिला लखीमपुर खीरी (उ.प्र.), हाल पता महादेवपुरम, थाना सिडकुल, उम्र 22 वर्ष।
अनिल पुत्र राजाराम, निवासी देवी थाना मोहम्मदी, जिला लखीमपुर खीरी (उ.प्र.), हाल पता महादेवपुरम, थाना सिडकुल, उम्र 19 वर्ष।
सुग्रीव पुत्र मुकेश, निवासी मोहल्ला कोटकला, थाना पिहानी, जिला हरदोई (उ.प्र.), हाल पता महादेवपुरम, थाना सिडकुल, उम्र 25 वर्ष।
राजीव पुत्र राकेश, निवासी मोहल्ला कोटकला, थाना पिहानी, जिला हरदोई (उ.प्र.), हाल पता महादेवपुरम, थाना सिडकुल, उम्र 28 वर्ष।
गौरव पुत्र रामसागर, निवासी मुम्मरपुर, थाना हरदोई, जिला हरदोई (उ.प्र.), हाल पता महादेवपुरम, थाना सिडकुल, उम्र 37 वर्ष।
पुलिस टीम की भूमिका सराहनीय
इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक संजय चौहान, हेड कांस्टेबल विनोद चौहान और कांस्टेबल हरिराज की अहम भूमिका रही।
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और किसी भी प्रकार की हुड़दंग बर्दाश्त नहीं की जाएगी।




