उत्तराखण्ड

(मौसम अपडेट)उत्तराखंड के इन जनपदों में येलो अलर्ट, कहीं बरसा तो कहीं गर्मी।।

Uttarakhand city news Dehradun -:उत्तराखंड राज्य मौसम विज्ञान केंद्र ने गुरुवार को 3 घंटे का तात्कालिक मौसम पूर्वानुमान जारी करते हुए राज्य के उत्तरकाशी,चमोली, तथा पिथौरागढ़, जनपदों में कहीं-कहीं बहुत हल्की वर्षा होने की संभावना जताई है मौसम विभाग ने सुबह 6:00 से लेकर 9:00 तक जारी तात्कालिक मौसम पूर्वानुमान में राज्य के शेष जनपदों में मौसम सामान्य रहने की बात कही है
उधर उत्तराखंड के मैदानी जिलों में सूरज के तेवर तल्ख बने हुए हैं। शुष्क मौसम और तेज धूप के कारण दोपहर के समय तपिश बढ़ गई है और पारे में भी इजाफा हो रहा है।

वही पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं आंशिक बादल मंडरा रहे हैं। हालांकि पर्वतीय क्षेत्रों में भी अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक हो गया है। पर्वतीय क्षेत्र में आज आंशिक बादल छाने के साथ ही कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है, जबकि गर्जन के साथ आकाशीय से बिजली चमकने का येलो अलर्ट भी जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  (हल्द्वानी में हादसा) बाइक सवार की मौके पर मौत. दो घायल ।।

वहीं मैदानी क्षेत्रों में चटक धूप खिलने की उम्मीद है। देहरादून में बुधवार को सुबह से ही तेज धूप निकली। दिन चढ़ने के साथ-साथ सूरज के तेवर भी तल्ख होते चले गए और गर्मी ने लोगों को बहाल कर दिया।

बुधवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया जो सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस अधिक है और न्यूनतम तापमान भी सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक बना हुआ है। बुधवार को देहरादून का न्यूनतम तापमान 16.5 डिग्री सेल्सियस रहा।

उधम सिंह नगर का अधिकतम तापमान 34.0 और न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 24.5 और न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस रहा। नई टिहरी का अधिकतम तापमान 23.4 और न्यूनतम तापमान 11.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया ।
पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं तापमान सामान्य से दो से चार डिग्री सेल्सियस चला गया है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में हल्की बारिश हो सकती है। इसके साथ ही गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने का येलो अलर्ट भी जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(उत्तराखंड) रोजगार मेले में 89 लोगों को मिला रोजगार।।

देश भर में मौसम प्रणाली:

पश्चिमी विक्षोभ मध्य और ऊपरी क्षोभमंडलीय स्तरों में एक ट्रफ के रूप में स्थित है, जिसकी धुरी mean sea level से 3.1 किमी ऊपर, देशांतर 60 डिग्री पूर्व और अक्षांश 25 डिग्री उत्तर के उत्तर में फैली हुई है।

एक चक्रवाती परिसंचरण (Cyclonic Circulation) मध्य पाकिस्तान पर स्थित है।

उत्तर-दक्षिण ट्रफ दक्षिण छत्तीसगढ़ से उत्तर आंतरिक तमिलनाडु तक फैला हुआ है, जो आंतरिक महाराष्ट्र और आंतरिक कर्नाटक से होकर गुजर रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  (बड़ी खबर)उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने यह परीक्षा की स्थगित ।।

पिछले 24 घंटों के दौरान देश भर में हुई मौसमी हलचल

पिछले 24 घंटे के दौरान, मध्यम से हल्की बारिश मध्य महाराष्ट्र, केरल, कर्नाटक और जम्मू-कश्मीर में दर्ज हुई है।

गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद और जम्मू-कश्मीर में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश और बर्फबारी हुई है।

पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार और पूर्वी मध्य प्रदेश में दिन और रात का तापमान में 1 से 2 डिग्री बढ़ गया है।

अगले 24 घंटों के दौरान मौसम की संभावित गतिविधि

अगले 24 घंटे के दौरान, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, लद्दाख और जम्मू-कश्मीर में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी संभव है

केरल, दक्षिण तमिलनाडु और तटीय कर्नाटक में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

To Top
-->