नैनीताल-: अभी-अभी आए भूकंप के बड़े झटके से लोग घर से बाहर निकले 2:51 पर लालकुआं बिंदुखत्ता हल्द्वानी क्षेत्र में भूकंप के झटके महसूस किए गए चाणक धरती के कंपन को महसूस होता देख लो घर से बाहर निकले भीमताल नैनीताल कालाढूंगी हल्द्वानी क्षेत्र में भी भूकंप के झटके महसूस किए जाने की खबर आ रही है उत्तरकाशी से भी खबर आ रही है आ रही खबरों के अनुसार इसका केंद्र बिंदु बेडाखोला नेपाल में पाया गया है
दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत में एक के बाद एक लगातार दो बार धरती कांपी है. दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के दो जोरदार झटके महसूस किए गए, जिससे लोग सहम अपने घरों से बाहर भागते दिखे. पहला भूकंप मंगलवार को 2:25 बजे महसूस किया गया, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.6 रही. जबकि इसके आधे घंटे बाद ही भूकंप का दूसरा झटका भी महसूस किया गया. करीब 2 बजकर 51मिनट पर 6.2 की तीव्रता से भूकंप आया. फिलहाल, इस भूकंप से किसी जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है.
नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक, इस भूकंप का केंद्र नेपाल में था. दिल्ली के अलावा, उत्तराखंड और यूपी समेत उत्तर भारत के कई इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए. भूकंप आने पर अक्सर लोग घबरा जाते हैं. ऐसे में आपको भूकंप आने की स्थिति में घबराने की जरूरत नहीं है. अगर आप ऊंची बिल्डिंग में भी रहते हैं तो आप भूकंप के दौरान खुद को सुरक्षित रख सकते हैं. नीचे कुछ टिप्स दिए गए हैं, जिससे आप खुद को भूकंप के दौरान सुरक्षित रख सकते हैं.
जानें अगर आपके आसपास भूकंप आए तो क्या करें और क्या नहीं
1- अगर आप किसी इमारत के अंदर हैं तो फर्श पर बैठ जाएं और किसी मजबूत फर्नीचर के नीचे चले जाएं. अगर कोई मेज या ऐसा फर्नीचर न हो तो अपने चेहरे और सर को हाथों से ढंक लें और कमरे के किसी कोने में दुबककर बैठ जाएं.
2- अगर आप इमारत से बाहर हैं तो इमारत, पेड़, खंभे और तारों से दूर हट जाएं.
3- अगर आप किसी वाहन में सफर कर रहे हैं तो जितनी जल्दी हो सके वाहन रोक दें और वाहन के अंदर ही बैठे रहें.
4- अगर आप मलबे के ढेर में दब गए हैं तो माचिस कभी न जलाएं, न तो हिलें और न ही किसी चीज को धक्का दें.
5- मलबे में दबे होने की स्थिति में किसी पाइप या दीवार पर हल्के-हल्के थपथपाएं, जिससे कि बचावकर्मी आपकी स्थिति समझ सकें. अगर आपके पास कोई सीटी हो तो उसे बजाएं.
6- कोई चारा न होने की स्थिति में ही शोर मचाएं. शोर मचाने से आपकी सांसों में दमघोंटू धूल और गर्द जा सकती है.
7- अपने घर में हमेशा आपदा राहत किट तैयार रखें.




