(रेलवे डेस्क): रेलवे स्टेशन रोशनपुर पर लावारिस की तरह घूम रहे एक सात वर्षीय बच्चे को स्टेशन अधीक्षक ने अपनी पैनी नजर से पहचान लिया एवं पूछताछ के बाद अपनी कस्टडी में ले लिया जिसके बाद उसकी सूचना अधिकारियों को दी जिस पर मौके पर पहुंचे रेलवे सुरक्षा बल के सहायक उपनिरीक्षक शिवराम मीणा ने जब बच्चे से पूछताछ की तो उसने अपना नाम मानव पुत्र अंकित बताया तथा अपने परिजनों की सही जानकारी ना दे सका जिसके बाद सहायक उपनिरीक्षक उसको अपने साथ रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट काशीपुर ले आए।

बताया जाता है कि रेल प्रशासन ने गाड़ी संख्या 05353 के काशीपुर आने के दौरान ध्वनि विस्तारक यंत्र से बच्चे के बारे में उद्घोषित करवाया । लेकिन कोई भी बच्चे का परिजन नहीं पहुंचा जिसके बाद रेलवे सुरक्षा बल को स्टेशन अधीक्षक रोशनपुर ने बच्चे को सौंप दिया ।
उधर रेलवे सुरक्षा बल ने जिला प्रशासन को सूचित कर काशीपुर में सी डब्ल्यू सी से संपर्क किया जहां मौके पर पहुंची सी डब्ल्यू सी काशीपुर के सदस्या श्रीमती हरनीत कौर ने स्टेशन पर पहुंच कर स्टेशन अधीक्षक काशीपुर जीपी कश्मीरा के सामने बच्चे को सौंप दिया। रेलवे सुरक्षा बल ने सोशल मीडिया के माध्यम से जगह-जगह इसका प्रचार करते हुए कहा कि ट्रेन में यात्रा के दौरान बच्चे की जेब में कुछ ना कुछ परिचय पत्र या मोबाइल फोन नंबर रखना चाहिए जिससे इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति ना हो सके।
काशीपुर न्यूज़




