उत्तराखण्ड

(यह कैसा इश्क)प्रेमिका की शादी की खबर मिली तो प्रेमी ने गटका जहर,बात प्रेमिका तक पहुंची तो उसने भी खाया नशीला पदार्थ,दोनों अस्पताल में भर्ती, यहां का है मामला।।

बागेश्वर
युवक युवती को इश्क का भूत इस कदर सवार हुआ कि घर में पता चला कि युवती की कहीं शादी होने वाली है तो युवक ने जहर गटक लिया जिसके बाद यह जानकारी युवती तक पहुंची तो उसने भी नशीला पदार्थ खाकर अपनी जान देने की कोशिश की घटना की जानकारी जब परिवारों मिली तो दोनों को अस्पताल पहुंचाया जहां पर डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज हो रहा है। डाक्टरों के अनुसार दोनों की हालत में सुधार है। जिला अस्पताल प्रशासन ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी । पुलिस पूरे प्रकरण की जांच में जुट गई है।

यह भी पढ़ें 👉  दुखद(हल्द्वानी)दो दानव ने लूट ली नाबालिग की इज्जत, गिरफ्तार ।।

जिला अस्पताल में सोमवार की देर रात गरूड़ क्षेत्र के एक गांव के युवक और एक युवती को भर्ती किया गया। जिससे अफरातफरी मच गई। परिजनों ने ने बताया कि दोनों ने अलग अलग जहरीला पदार्थ गटक लिया है। डाक्टरों ने उनका उपचार शुरू कर दिया। चिकित्सालय से पुलिस को भ्ज्ञी औपचारिक जानकारी दी गई। पुलिस भी वहां दलबल के साथ पहुंच गई।
जिसकी चर्चा सुबह तक पूरे शहर में फैल गई। सूत्रों के अनुसार दोनों प्रेमी-प्रेमिका हैं। प्रेमिका ने फोन पर प्रेमी को बताया कि उसकी शादी होने वाली है। जिस पर प्रेमी ने घर में रखा जहरीला पदार्थ गटक लिया। जिसकी जानकारी प्रेमिका तक पहुंची तो उसने भी कीटनाशक पी लिया। दोनों घरों में अफरातफरी मच गई और आनन-फानन में उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती किया गया।
जिला चिकित्सालय के डॉ. राहुल मिश्रा ने बताया कि दोनों को भर्ती किया गया है और उनके स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। इधर, कोतवाल डीआर वर्मा ने बताया कि दोनों गरुड़ तहसील के बैजनाथ क्षेत्र के हैं। घटना की जांच की जा रही है। उसके बाद ही कार्रवाई की जाएगी।

Ad
To Top