उत्तर प्रदेश

(इसको क्या कहेंगे) शादी से मना होने पर नाराज लड़की चढ़ी अपार्टमेंट से कूदने को,फिर फरिश्ता बनकर पहुंचा फायर बिग्रेड कर्मी, उसके बाद क्या हुआ जाने ।।

सोमवार को प्रेम में पड़ी किशोरी का हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। शहर में साईं मार्केट के पास अंबे अपार्टमेंट में काम करने वाली साढ़े 17 साल की नाबालिग अपार्टमेंट की छठी मंजिल पर जा चढ़ी। प्रेमी के शादी से इनकार पर नाराज किशोरी एक किनारे पर बैठ छलांग लगाने की बात करने लगी। इससे मौके पर हड़कंप मच गया।

मौके पर मौजूद अपार्टमेंट के सुरक्षाकर्मियों ने आनन-फानन में फायर ब्रिगेड के दफ्तर में इसकी सूचना दी। सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने सबसे पहले बिल्डिंग के नीचे लड़की को बचाने के लिए पुख्ता प्रबंध किए गए। उसके बाद फायर अफसर छत पर पहुंचा, जहां लड़की बैठी थी। अधिकारी ने लड़की को बातों में लगाकर एकदम से पकड़ लिया और उसे बचा लिया।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(नैनीताल)डंपर खाई में गिरा, गंभीर अवस्था में ड्राइवर का रेस्क्यू।।

फायर अफसर ने बताया कि मैंने बातों ही बातों में लड़की से इसके पीछे की जानकारी प्राप्त करने की कोशिश की तो उसने बताया कि उसका एक लड़के के साथ लव अफेयर था। उसने लड़के को शादी करने के लिए बोला, लेकिन वह नहीं माना। इससे वह नाराज हो गई और जीवन लीला समाप्त करने के लिए छत पर जा चढ़ी।

यह भी पढ़ें 👉  (एक्सक्लूसिव)यमकेश्वर में दो राज्यों के मुख्य मंत्रियों का संगम, योगी और धामी ने की शिव मंदिर में पूजा अर्चना ।।

गनीमत रही कि फायर ब्रिगेड और अपार्टमेंट के सुरक्षाकर्मियों ने सूझबूझ के साथ लड़की की जान को बचा लिया। वहीं इस घटनाक्रम के दौरान लड़का भी वहां पहुंचा गया था। फायर ब्रिगेड टीम और सुरक्षाकर्मियों ने दोनों को मौके पर पहुंची पुलिस के हवाले कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(उत्तराखंड)डीएम का अभिनव प्रयोग.प्रशासन के गलियारों तक पहुँची सीमांत क्षेत्र की बेटियाँ — डीएम भटगांई की दूरदर्शी पहल ।।

डिवीजन थाना नंबर दो के इंचार्ज ने कहा कि इसकी सूचना मिलने के बाद टीम मौके पर पहुंच गई थी। फायर ब्रिगेड के साथ मिलकर इस लड़की को बचा लिया गया है। बाकी आगे की तफ्तीश जारी है। जैसे ही तफ्तीश में कुछ निकल कर आता है उसके हिसाब से कार्रवाई की जाएगी

पटियाला पंजाब न्यूज़

Ad Ad
To Top