उत्तराखण्ड

(करवट बदलेगा मौसम) गर्मी के बीच होगी बरसात (देहरादून)

Uttarakhand city news dehradun उत्तराखंड राज्य में मौसम एक बार फिर करवट बदलेगा तथा बरसात और हिमपात के बीच कुछ मौसम सुहाना होगा लेकिन तापमान में वृद्धि अब लगातार जारी रहेगी इस बार मार्च के महीने में ही तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है तो वहीं न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी हो रही है। सुबह और शाम के समय हल्की गुलाबी ठंड गर्मी से कुछ राहत दे रही है जबकि दिन के समय गर्मी पसीने छुड़ा रही है। प्रदेश भर में तापमान में बढ़ोतरी हो रही है।

यह भी पढ़ें 👉  (औचक छापामारा अभियान) डीएम बंसल ने किया इस गोदाम का निरीक्षण,लिए नमूने ।।

शुक्रवार को भी मैदानी क्षेत्रों में तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। हालांकि अगले दो-तीन दिनों में तापमान में कोई खास वृद्धि होने के आसार नहीं है। 7 मार्च को पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम में बदलाव आ सकता है।

मौसम विभाग के अनुसार, 6 मार्च तक मौसम शुष्क रहेगा। जबकि 7 मार्च को पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम का मिजाज बदल सकता है। बुधवार को देहरादून का अधिकतम तापमान सामान्य से 5 डिग्री अधिक बढ़कर 31.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया जबकि न्यूनतम तापमान 14.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  (होली पर अलर्ट) पुलिस, ने लालकुआं में निकला फ्लैग मार्च ।।

पंतनगर में अधिकतम तापमान 29.5
पंतनगर का अधिकतम तापमान 29.5 और न्यूनतम तापमान 13.8 डिग्री सेल्सियस रहा। मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 26.1 और न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस रहा। नई टिहरी का अधिकतम तापमान 22.9 और न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  (प्रमाण पत्र) पांच जाति प्रमाण के निरस्त की हुई संस्तुति।।

शुक्रवार को भी मैदानी क्षेत्रों में तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। हालांकि अगले दो-तीन दिनों में तापमान में कोई खास वृद्धि होने के आसार नहीं है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 7 मार्च को पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम में बदलाव आ सकता है।

Ad
To Top