देहरादून

मौसम अपडेट(उत्तराखंड) इस हफ्ते का जाने मौसम का हाल, इस राज्य में चलेगी भीषण लूं.जाने देश भर का मौसम हाल।।

Uttarakhand city news.com Dehradun उत्तराखंड राज्य मौसम विज्ञान केंद्र ने 3 घंटे का तत्कालिक मौसम पूर्वअनुमान जारी करते हुऎ राज्य के उत्तरकाशी.रूद्रप्रयाग. नैनीताल,अल्मोड़ा, चंपावत, बागेश्वर ,पिथोरागढ़,टिहरी,चमोली, तथा पौड़ी गढ़वाल जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन वाले बादल विकसित होने तथा बहुत हल्की से हल्की वर्षा होने की संभावना जताई है मौसम विभाग ने रात्रि 9:00 बजे तक जारी तात्कालिक मौसम पूर्वानुमान में अन्य जनपदों में मौसम सामान्य रहने की बात कही है।
मार्च का महीना है ऐसे में 17 मार्च को राज्य के उधम सिंह नगर तथा हरिद्वार जनपदों में मौसम सामान्य रहने के बाद 18 मार्च को भी मौसम शुष्क रहेगा जबकि 19 मार्च से लेकर 21 मार्च तक उत्तरकाशी,रुद्रप्रयाग एवं पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं बरसात और हिमपात होने की संभावना है जबकि 22 और 23 मार्च को मौसम शुष्क रहेगा मौसम विभाग ने उच्च हिमालय क्षेत्र में हिमपात होने की भी संभावना जताई है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(उत्तराखंड) अज्ञात व्यक्ति का पेड़ से लटका मिला शव.पुलिस जांच पडताल में जुटी ।।

देश भर में मौसम प्रणाली:

उत्तर पाकिस्तान और जम्मू क्षेत्र से सटे पश्चिमी विक्षोभ अब उत्तर हरियाणा और उससे सटे उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश के ऊपर 3.1 से 5.8 किमी की ऊँचाई पर स्थित है।

हरियाणा के ऊपर 1.5 किमी की ऊँचाई पर चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है।

पूर्वोत्तर मध्य प्रदेश से विदर्भ तक एक ट्रफ सक्रिय है।

पूर्वोत्तर असम और आसपास के क्षेत्रों में 3.1 किमी की ऊँचाई तक एक चक्रवाती परिसंचरण फैला हुआ है।

19 मार्च से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र पर एक नया लेकिन कमजोर पश्चिमी विक्षोभ प्रभाव डाल सकता है।

पिछले 24 घंटों के दौरान देश भर में हुई मौसमी हलचल

पिछले 24 घंटे के दौरान, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी दर्ज की गई।

यह भी पढ़ें 👉  (बड़ी खबर)पंतनगर विश्वविद्यालय ने क्यूएस वर्ल्ड रैंकिंग में लगाई सौ पायदान की छलांग. विश्व में महत्वपूर्ण स्थान किया हासिल. दीजिए बधाई ।।

सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में भी हल्की बारिश और बर्फबारी हुई।

केरल, दक्षिण तमिलनाडु और गंगीय पश्चिम बंगाल में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी वर्षा हुई।

असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड और मणिपुर में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई।

लक्षद्वीप, पूर्वी मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और छत्तीसगढ़ में भी हल्की बारिश हुई।

झारखंड और ओडिशा के कई हिस्सों में लू से लेकर भीषण लू की स्थिति रही, जबकि विदर्भ के कुछ हिस्सों में भी लू का प्रभाव देखने को मिला।

ओडिशा में कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ ओलावृष्टि हुई।

अगले 24 घंटों के दौरान मौसम की संभावित गतिविधि

अगले 24 घंटे के दौरान, 17 और 18 मार्च को ओडिशा में लू से लेकर भीषण लू की स्थिति बनी रह सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  मौसम अपडेट(देहरादून) यहां 3 घंटे में हो गई भारी बरसात. यहां वर्षा और हिमपात जारी,देखें वीडियो [तात्कालिक मौसम पूर्वानुमान]

विदर्भ, झारखंड, गंगीय पश्चिम बंगाल, उत्तर तेलंगाना और उत्तर आंतरिक कर्नाटक में भी लू की स्थिति बनने की संभावना है।

अगले 5 दिनों तक तटीय गुजरात के कुछ हिस्सों और आज उत्तर आंतरिक कर्नाटक में गर्म और उमस भरा मौसम बना रह सकता है।

असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में आज मार्च को गरज-चमक, बिजली गिरने और तेज़ हवाओं के साथ बारिश हो सकती है, इसके बाद बारिश की तीव्रता कम हो सकती है।

अरुणाचल प्रदेश में अगले 6 दिनों तक गरज-चमक और तेज़ हवाओं के साथ बारिश की संभावना है, जबकि कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।

केरल और तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

To Top
-->