अल्मोड़ा

मौसम अपडेट-@_ फिर जारी हुआ येलो अलर्ट, मौसम विभाग ने फिर जारी किया मौसम पूर्वानुमान, सतर्कता बरतने की कही बात ।।

देहरादून-: मौसम विभाग ने एक बार फिर 5 दिनों का मौसम पूर्वानुमान जारी करते हुए येलो अलर्ट जारी किया है मौसम विभाग ने अगले 3 सितंबर तक का जारी मौसम पूर्वानुमान में कहा कि मंगलवार 30 और 31अगस्त को उत्तराखंड राज्य के पर्वतीय क्षेत्र में कई कई गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने तथा तेज बौछार होने की संभावना है वहीं 1 सितंबर को राज्य के नैनीताल, चंपावत तथा पिथौरागढ़ जनपद में कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की संभावना जताई है साथ ही अन्य जनपदों में गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने तथा तेज बौछार होने की भी बात कही है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(उत्तराखंड)देर रात्रि यहां पुलिस अधिकारियों के कार्य क्षेत्र में हुआ बड़ा बदलाव।।

मौसम विभाग ने 2 सितंबर को भी जारी मौसम पूर्वानुमान में राज्य के देहरादून, नैनीताल तथा चंपावत जनपदों में कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की संभावना व्यक्त की है साथ ही 3 सितंबर को राज्य के पर्वतीय क्षेत्र में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने तथा तेज बौछार होने की संभावना व्यक्त की है मौसम विभाग ने एक और दो सितंबर को भारी बरसात को देखते हुए संवेदनशील इलाकों में हल्के से मध्य भूस्खलन और चट्टान गिरने की संभावना जताई है साथ ही कहा है कि सड़कें एवं राजमार्ग में अवरोध उत्पन्न हो सकता है तथा नदी नाले उफान पर आ सकते हैं इसलिए यात्रा करने वाले लोग यात्रा के दौरान सावधानी बरतें।

Ad Ad
To Top