उत्तराखण्ड

(मौसम अपडेट) पांच जनपदों में बदलेगा मौसम, जाने पूरी अपडेट।।

Uttarakhand city news Dehradun उत्तराखंड में पांच जनपदों में बरसात और हिमपात को लेकर मौसम विभाग में जानकारी सांझा की है। नियमित प्रसारित बुलेटिन में मौसम विभाग ने उत्तरकाशी,चमोली,रुद्रप्रयाग,पिथौरागढ़,बागेश्वर, जनपदों में 3000 से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्र में वर्षा और हिमपात हो सकती है। जबकि देहरादून सहित ज्यादातर मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहेगा। सुबह के समय हल्का कोहरा छा सकता है।

देहरादून में शनिवार सुबह से चटक धूप खिली रही, जबकि रात के समय आंशिक बादल मंडराने लगे। दिन के समय तेज धूप निकलने के कारण देहरादून का तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक पहुंच गया, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम रिकॉर्ड किया गया। जिसके चलते रात के समय ठंड बरकरार है। वहीं, सरोवर नगरी नैनीताल में भी जनवरी के बाद से ठंड गायब हो गई है। फरवरी का महीना भी गर्मी का अहसास करा रहा है। यहां एक सप्ताह से अधिकतम तापमान औसत 20 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(देहरादून)जन जन की सरकार जन-जन के द्वार, आज लगे अकेले 13 हजार से अधिक कैंप ।।

नैनीताल में आने वाले दिनों में मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई है। नैनीताल में मौसम शुष्क रहने पर बर्फबारी होने की भी उम्मीद नहीं है। नैनीताल शहर में जलवायु परिवर्तन का असर सबसे ज्यादा देखा जा रहा है। पिछले कुछ वर्षों में ऋतुओं के 15 से 20 दिन आगे खिसकने का चक्र दिखाई दे रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(देहरादून) सीएम धामी के गुड गर्वनेंस मॉडल पर आवास और शहरी विकास विभाग में सुधार पर केंद्र से 264 करोड़ प्रोत्साहन राशि की स्वीकृत ।।

इस बार जनवरी में तापमान बढ़ गया। हालांकि, मौसम विज्ञानियों को फरवरी में मौसम में बदलाव की उम्मीद थी, लेकिन निराशा ही हुई। एक सप्ताह के बावजूद अब तक न तो बारिश हुई है और न ही बर्फबारी हुई है। दिन के समय तापमान बढ़ने के कारण धूप में बैठा भी नहीं जा रहा है।

Ad Ad
To Top