देहरादून-: राज्य मौसम विभाग ने एक बार फिर तत्कालिक मौसम पूर्वानुमान जारी किया है जिसके तहत राज्य में विशेषकर कुमाऊं क्षेत्र के जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन वाले बादल विकसित होने तथा बहुत हल्की से हल्की वर्षा होने की संभावना है. मौसम विभाग ने सुबह 6:00 बजे से 9:00 बजे तक जारी मौसम पूर्वानुमान में कहा कि इस दौरान कुमाऊं मंडल के जनपदों में बरसात हो सकती है मौसम विभाग ने काशीपुर में 51.5 .भीमताल में 44 सुल्तानपुर पट्टी में 38. साल्ट. चंपावत में 36.5 मोरी में 31.5 लाखनमंडल में 30.5 ज्योलीकोट करनपुर में 23.5 सहस्त्रधारा में 22 नैनीडंडा में 21,5 खटीमा में 18 मिलीमीटर बरसात रिकॉर्ड की है।
मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक आज राज्य के जनपदों में कहीं-कहीं गरज चमक के साथ तेज बारिश ओलावृष्टि के अलावा 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना है। वहीं उच्च हिमालई क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की बर्फबारी की भी आसार हैं जिसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।
उधर भारत में मानसून की बात की जाए तो अंडमान सागर में मानसून की दस्तक के साथ ही मानसून के लेकर कयास तेज हो गए हैं अंडमान सागर में मानसून की दस्तक के साथ ही अनुमान लगाया जा रहा है कि बिहार में इस बार 13 या 14 जून को मानसून के दस्तक देने की संभावना है हालांकि मौसम विभाग की ओर से केरल तक पर मानसून के दस्तक के बाद ही इसके देश भर में फैलने की स्थिति को लेकर विशेष सूचना और पूर्वानुमान जारी किया जाता है उधर बिहार में मानसून पूर्व बारिश की गतिविधियां 2 दिन से तेज हुई है गुरुवार को राज्य में कई जगह पर आंधी पानी की स्थिति बनी रही शुक्रवार तक राज्य के अलग-अलग जिलों में आंधी और बारिश की संभावना बढ़ी है।




