अल्मोड़ा

मौसमअपडेट (उत्तराखंड) होगी झमाझम बरसात. बदलेगा मौसम का मिजाज. मगर मानसून में है देरी. बिपरजॉय तूफान के चलते अभी मुंबई तक नहीं पहुंचा है मानसून ।।

देहरादून -:गर्मी से जूझ रहे प्रदेश में अब कुछ राहत भरी खबर आ रही है मौसम विभाग ने संभावना व्यक्त की है कि 20 जून तक झमाझम बरसात की संभावना है मौसम विभाग का कहना है कि 17 जून को राज्य के जनपदों में कही गई गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने तथा झोकेदार हवाएं चलने की संभावना मौसम विभाग ने जारी की है.मौसम विभाग ने 18 जून को ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए राज्य के जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली गिरने तेज बौछार तथा झक्कड़ 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की भी बात कही है मौसम विभाग का कहना है कि राज्य के कुमाऊं क्षेत्र तथा उससे लगे गढ़वाल क्षेत्र में कई कई भारी वर्षा की भी संभावना है साथ ही 20 जून को भी राज्य के कुमाऊं क्षेत्र में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने तथा झो केदार वाय गति 50 किलोमीटर की गति से चलने की संभावना मौसम विभाग ने कही है.मौसम विभाग ने 18 और 19 जून को भारी बरसात को देखते हुए लोगों को अलर्ट रहने की भी नसीहत दी है मौसम विभाग का कहना है कि कहीं-कहीं बिजली गिरने से जानमाल की हानि. तेज बौछार .वृक्षारोपण. बागबानी और खड़ी फसलों को नुकसान पहुंचा सकता है इसलिए कच्चे असुरक्षित मकानों में हल्का नुकसान होने की संभावना है. मौसम विभाग ने लोगों से इस दौरान सतर्कता बरतने की बात कही है इसके अलावा मौसम विभाग ने 16 जून से लेकर 20 जून तक राज्य के उत्तरकाशी. रुद्रप्रयाग. चमोली.बागेश्वर तथा पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम वर्षा और गरज के साथ बरसात होने की भी संभावना मौसम विभाग ने जताई है साथ ही उच्च हिमालई क्षेत्र में भी बरसात और तेज चमक के साथ हल्की से मध्यम भी बरसात हो सकती है ।इस बीच मौसम विभाग ने उखीमठ में 29.5 सोनप्रयाग में 9.5 चमोली में 8 तपोवन में 3 मिलीमीटर बरसात रिकॉर्ड की है ।।

यह भी पढ़ें 👉  तात्कालिक मौसम पर्वानुमान (देहरादून) तीन घंटे में इन जनपदों में बरसात और हिमपात,बढ़ेगी ठंड।

उधर वातावरण में पर्याप्त नमी नहीं होने के कारण मुंबई में इस बार पिछले साल की तुलना में 10 दिन की देरी से मॉनसून आ सकता है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, पिछले दिनों जो हल्की बरसात हुई थी। वह बिपरजॉय चक्रवात के चलते कुछ नमी के कारण हुई थी, लेकिन अब यह नमी घटती जा रही है। इसी वजह से अभी मुंबई में मॉनसून की बेरुखी दिख रही है, जो फिलहाल खत्म होती नहीं दिख रही है, क्योंकि दक्षिण-पश्चिम से आने वाली हवाओं के रुख में कोई बदलाव नहीं दिख रहा है। इसलिए मुंबई में अब अगले सप्ताह में मॉनसून के आगमन की संभावना है।
पिछले साल मुंबई में 11 जून को मॉनसून आया था। इस लिहाज से देखा जाए, तो मुंबई में मॉनसून 10 दिन की देरी से आएगा। मौसम वैज्ञानिक सुषमा नायर के अनुसार, हवा में नमी की कमी के चलते इस बार मुंबई में मॉनसून 18 से 21 जून के बीच प्रवेश करने की संभावना है। तब तक मौसम मॉनसून के अनुकूल तैयार हो जाएगा।
यह पहला मौका नहीं है जब मुंबई में मॉनसून के आगमन में विलंब हो रहा है। साल 2021 में मुंबई में मॉनसून 9 जून को आ गया था। इसी तरह वर्ष 2020 में 14 जून को मुंबई ने मॉनसून ने दस्तक दी थी, जबकि साल 2019 मुंबई में मॉनसून 25 जून को ऑन सेट हुआ था। 2018 में भी 9 जून को मॉनसून यहां आ गया था। वैसे तो इस बार मॉनसून 11 जून को कोंकण के रास्ते मुंबई में दाखिल हो गया है, लेकिन चक्रवात के चलते मॉनसून की रफ्तार प्रभावित हुई है। इसका असर मुंबई में मॉनसून के विलंब के रूप में दिखाई दे रहा है। बारिश के लंबे इंतजार के चलते गर्मी और उमस लोगों की मुसीबत बढ़ा रही है।

Ad Ad
To Top