चमोली जनपद के बाद अब कुमाऊं मंडल में भी भारी बरसात के मद्देनजर 21 जुलाई को पिथौरागढ़ जनपद में भी कक्षा 12 तक के प्रतिष्ठानों को बंद करने का जिला प्रशासन ने फैसला लिया है ।
मानसून अपने पूरे यौवन पर है लगातार पहाड़ों में हो रही भारी बरसात के बाद नदी नाले उफान पर है तथा जगह-जगह मार्ग अवरुद्ध हो रहे हैं । भारत मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के पूर्वानुमान के अनुसार 21 जुलाई को उत्तराखंड राज्य के अन्य जनपदों के साथ-साथ जनपद पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है जिसको देखते हुए जिला अधिकारी आशीष चौहान ने पिथौरागढ़ जनपद में संचालित शासकीय शासकीय निजी विद्यालयों में कक्षा 1 से 12 तक एवं आंगनवाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित किया है।
अत्यधिक बरसात की संभावना को देखते हुए विद्यालयों में 21 जुलाई को अवकाश रहेगा।




