देहरादून मौसम विभाग ने उत्तराखंड राज्य के लिए तत्कालिक मौसम पूर्वानुमान जारी करते हुए राज्य की राजधानी देहरादून ,हरिद्वार, पौड़ी, नैनीताल तथा उधम सिंह नगर तथा चंपावत जनपदों में कहीं-कहीं गरज चमक के साथ तेज बौछार होने की संभावना जताई है।

मौसम विभाग ने आज दोपहर चेतावनी जारी करते हुए 12:00 बजे से 3:00 बजे तक तत्कालिक मौसम पूर्वानुमान जारी कर कहा कि इन जनपदों में कहीं-कहीं गरज चमक के साथ तेज बारिश हो सकती है।




